Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

स्कूल में 7 बच्चों पर 7 शिक्षक, 10वीं का इकलौता छात्र ’10वीं फेल’

– उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित सरकारी स्कूल चर्चा में, 10वीं कक्षा का इकलौता छात्र सभी विषयों में फेल

The only student of class 10th failed, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय भद्रकोट पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इस पूरे स्कूल में पढ़ने वाले सात बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा सात शिक्षकों पर हैं। यानी हर बच्चे पर एक शिक्षक और फिर भी दसवीं कक्षा का इकलौता छात्र फेल हो गया। फेल भी ऐसा हुआ कि किसी विषय में पास नहीं हो पाया। मामला खुला तो शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। अफसर भी पशोपेश में हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कक्षा का अकेला छात्र भी फेल जाए।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय भद्रकोट में कक्षा 6वीं कक्षा से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। 6 से 10 की सभी कक्षाओं में कुल छात्रों की संख्या सिर्फ 7 है। जबकि स्कूल में 7 शिक्षिकों की नियुक्ति है और इन पर सिर्फ 7 बच्चों का शिक्षित करने का जिम्मा है। बावजूद इसके एक छात्र फेल हो गया। यहां जो छात्र फेल हुआ वो दसवीं कक्षा का है और कक्षा का अकेला बच्चा है।

दसवीं कक्षा का इकलौता छात्र उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में फेल हो गया। मामला नजर में आने पर शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इसे गंभीरता लिया। उन्होंने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में शिक्षा का हाल कुछ ऐसा ही है। तमाम स्कूलों में शिक्षक महज अपनी नौकरी का निर्वाहन करने आते हैं। यह शिक्षक स्कूल के आसपास न रहकर हर रोज हल्द्वानी से कई किलोमीटर आना जाना करते हैं, ऐसे में यह छात्रों को क्या शिक्षा देते होंगे, यह सोचनीय विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top