Breaking News
कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती।
न तस्कर बचेंगे न साइबर क्रिमिनल, अपराधियों के लिए बिछाया जाल
कपकोट, बागेश्वर की सरयू नदी में बहे राकेश सिंह का फाइल फोटो।
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का मासूम
प्यार में प्रेग्नेंट प्रेमिका का हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा।
प्यार में प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, सलाखों में पहुंचा प्रेमी
मेरठ में ड्राइवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को सांप से डसवा कर मार डाला।
ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल संचालक पति को सांप से डसवा कर मारा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला

हल्द्वानी में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, दिल दहला देगी दरिंदे की कहानी

– 29 अप्रैल की रात मां के साथ सोई बच्ची को उठा ले गया था दरिंदा, मक्के के खेत में की दरिंदगी

Brutality with a seven year old girl, DDC : हुआ वही जिसका अंदेशा था और दरिंदगी को दरिंदे ने इस तरह से अंजाम दिया कि खुल कर आपसे साझा नहीं किया जा सकता। घटना छह दिन पहले उत्तराखंड स्थित नैनीताल जिला में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपीनगर चौकी में घटी। सात साल की बच्ची का उस वक्त अपहरण किया गया, जब वह अपनी मां के साथ झोपड़ी में सो रही थी। दरिंदा बच्ची को मक्के के खेत में ले गया और दरिंदगी की इंतहा कर डाली। इससे पहले उसने अपनी एक रिश्तेदार, पास में रहने वाली किशोरी और वृद्धा को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। तीनों ही बार जब वह नाकाम हुआ तो बच्ची को उसकी मां की गोद से उठा ले गया।

घटना 29 अप्रैल की है। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक मजदूर परिवार रहता है, जो यहां खेती-बाड़ी कर गुजर-बसर करता है और यहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। 29 की रात मजदूर की सात साल की बेटी अपनी मां के साथ सोई थी। रात करीब 2 बजे एक युवक झोपड़ी में घुसा और बच्ची को उठा ले गया। आधे घंटे बाद मक्के के खेत बच्ची पड़ी मिली। अगले दिन सूचना पुलिस तक पहुंची तो मामले की छानबीच शुरु हुई। शुरुआती तफ्तीश के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के टीम गठित की गई। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। घटना स्थल के आस-पास कई लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिया। उसकी तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम आरोपी के घर जा पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी 27 साल का गणेश उर्फ कल्लू पुत्र चंदन आर्या है, जो तीनताश इंद्रकला गार्डेन देवलचौड़ का रहने वाला है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने यौन शोषण की बात स्वीकार की है। मुकदमे में पॉक्सो एक्ट बढ़ाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ये है कल्लू के कारनामों की पर्दे के पीछे की कहानी
बताया जाता है कि घटना से कुछ दिन पहले कल्लू के घर एक रिश्तेदार आई थी, जिस पर आरोपी की बुरी नजर थी। महिला रिश्तेदार से अनैतिक कार्य के लिए उसने कुछ दवाइयों को सेवन किया, लेकिन महिला पड़ोस के घर चली गई। यहां वह सफल नहीं हुआ तो रात घर से निकल पड़ा। वह इलाके के एक घर में घुसा, जहां 15 साल की लड़की रहती है। कल्लू के दरवाजा खोलते ही लड़की चीख पड़ी। कल्लू लड़की को चुप रहने का इशारा करते हुए भाग गया।

इसके बाद उसकी नजर एक वृद्धा पर पड़ी। वह खुद वीडियो बनाते हुए वृद्धा से छेड़छाड़ करने लगा, लेकिन विरोध पर उसे यहां भी भागना पड़ा। जिसके बाद रात करीब 2 बजे वह मजदूर की झोपड़ी में पहुंचा। चुपके से बच्ची को गोद में लिया और खेत में ले गया। उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाली। वह समझ गया कि बच्ची से दुष्कर्म नहीं किया जा सकता, जिसके बाद उसने बच्ची के साथ वो हरकत की, जिसे सुनकर ही मन क्रोध से भड़क उठता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top