Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

– उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सुबह करीब 03:40 पर हुआ हादसा

Pawandeep Rajan’s accident, DDC : भारत के मशहूर रिएलिटी शो इंडियन आइडल-12 के के विजेता सिंगर पवनदीप राजन का रविवार देर रात एक्सीडेंट हो गया। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सुबह रात करीब 03:30 पर हादसा तब हुआ जब वह उत्तराखंड से नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। हादसे में उनका चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुआ है।

अस्पताल में भर्ती सिंगर पवनदीप राजन और घटना स्थल की तस्वीर।
अस्पताल में भर्ती सिंगर पवनदीप राजन और घटना स्थल की तस्वीर।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
पवनदीप राजन पुत्र सुरेश राजन, उत्तराखंड में चम्पावत जिले के रहने वाले हैं। उनकी कार चालक राहुल सिंह चला रहा था। कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। बताया जा रहा है कि हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

7 दिन पहले 27 अप्रैल को सेलिब्रेट किया था अपना बर्थडे
यह एक दुखद घटना उनके बर्थडे के 7 दिन बाद हुई है। उन्होंने 27 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

पवन की दोनों टांगों में हुआ फ्रैक्चर
जानकारी मिलते ही सिंगर पवनदीप के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top