Breaking News
हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।
प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, चार बारातियों की मौत

– ओखलकांडा ब्लॉक के कौंता-पटरानी मार्ग पर तोक आम चगुनिया में हुआ हादसा

The Bolero of the baraatis fell into the ditch, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में दर्दनाक हादसा हो गया। बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो आम चगुनिया से पटरानी जा रहा था। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। घायलों का डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक के कौंता-पटरानी मार्ग पर तोक आम चगुनिया में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। वाहन के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर उपजिलधिकारी धारी केएन गोस्वामी व तहसीलदार राजेंद्र सनवाल मौके पर पहुंच गए। रेसक्यू अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर लाया गया।

इनकी हुई हादसे में मौत
डूंगर राम पुत्र विधान राम निवासी मेवाड़ीगाजा (65 वर्ष)
पैन्यूली देवी पत्नी बालीराम निवासी पटरानी (60 वर्ष)
दीवान राम पुत्र रामलाल निवासी गलनी (48 वर्ष)
नंदराम पुत्र रामलाल निवासी पटरानी (65 वर्ष)

इन घायलों का चल रहा उपचार
दयाकृष्ण पुत्र पनीराम निवासी पटरानी (70 वर्ष)
बरम राम पुत्र धर्मराम निवासी गलनी गाज (58 वर्ष)
पनीराम पुत्र दीवान राम निवासी पटरानी (40 वर्ष)
बालीराम पुत्र लछीराम निवासी पटरानी (70 वर्ष)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top