Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चलती ट्रेन में छात्रा से लूट, रेलवे कर्मी का बैग ले उड़ा शातिर

चलती ट्रेन में छात्रा से लूट।

– ट्रेन की चेन खींचकर किया पीछा, निकल भागा लुटेरा, जीआरपी ने लिखा मुकदमा

Robbery and theft in trains, DDC : नैनीताल जिले में एक लुटेरा चलती ट्रेन में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। ट्रेन की चेन खींचकर उसका पीछा किया गया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। दूसरे मामले में ट्रेन में सफर कर रहे एक रेलवे कर्मी को शातिर ने अपना शिकार बना लिया। जीआरपी ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

द्वारका इंक्लेव मथुरा निवासी भारतीय रेलवे में चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के पद पर तैनात विष्णु कुमार मीना ने जीआरपी को बताया कि बीती 17 अक्टूबर को वह मथुरा जक्शन से लालकुआं के बीच ट्रेन में कार्यरत थे।

विष्णु की ड्यूटी ट्रेन के तीन कोच में थी। किच्छा और लालकुआं के दरम्यान उनका हैंड बैग चोरी हो गया। बैग में फ्ऑइल, जांच अधिकार पत्र, आईडी कार्ड, 15 सौ रुपए, पैन कार्ड, आधार कार्ड था।

दूसरे मामले में नगदपुरा पहाड़पुर बरहैनी बाजपुर उधमसिंह नगर निवासी सुहानी पुत्री राकेश सिंह ने जीआरपी को बताया कि बीती 3 नवंबर को वह अपनी सहेली कविता के साथ रेलवे स्टेशन बाजपुर से काशीपुर स्थित कॉलेज के लिए निकली थीं।

पैसेंजर ट्रेन में बैठे दोनों मोबाइल पर कॉलेज का असाइंमेंट चेक कर रहे थे। तभी ट्रेन चलने लगी और इसी बीच एक लुटेरे ने सुहानी के साथ से मोबाइल छीना और ट्रेन से कूद गया। सुहानी के चीखने पर यात्रियों में से किसी ने ट्रेन की चेन खींची और लुटेरा का पीछा, लेकिन वो हाथ नहीं आया। जीआरपी काठगोदाम थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि दोनों में मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top