Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंटरवल का हवसी शिक्षक, स्कूल में पांच साल की छात्रा का यौन शोषण

– स्कूल में ही पढ़ाने वाले शिक्षक पर आरोप, कोतवाली में कोतवाल से हुई तकरार

Sexual exploitation of girl student in school, DDC : ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा, जब नैनीताल जिले में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की खबर सामने न आ रही हो। सोमवार को ऐसा ही एक बड़ा मामला हल्द्वानी में सामने आया। यहां पांच साल की छात्रा से स्कूल में ही यौन शोषण हुआ और एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक लगातार। ये हैवानियत करने वाला स्कूल का ही अध्यापक है। मामला खुला तो कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ।

मां ने मालकिन को बताया तो खुला मामला
जानकारी के मुताबिक छात्रा परिवार के साथ भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में रहती है। छात्रा का मां घरों में काम करने परिवार का पेट पालती है। बताया जाता है कि छात्रा की मां जब एक घर में काम करने गई तो मालकिन को बेटी के साथ हो रही हैवानियत के बारे में बताया। मालकिन के जरिये यह बात कुछ युवकों तक पहुंची। जिसके बाद सोमवार को युवक, छात्रा व उसकी मां को लेकर कोतवाली पहुंच गए। आरोप लगाए कि छात्रा के साथ उसी के स्कूल में यौन शोषण किया गया और वह भी लगातार एक हफ्ते तक।

आरोपी सामने लाने की मांग पर अड़े युवक कोतवाल से उलझे
यह आरोप स्कूल में ही पढ़ाने वाले अध्यापक पर हैं और बताया जाता है कि आरोपी का पिता भी इसी स्कूल में पढ़ाता है। गंभीर आरोपों के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसकी जानकारी कोतवाली पहुंचे युवकों को मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वह मांग रहे थे कि आरोपी को उनके सामने लाया जाए, लेकिन जब पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो युवक कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने उलझ गए। बाद में किसी तरह युवकों को समझाबुझा कर शांत कराया गया।

सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाई छात्रा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी और सीडब्ल्यूसी की महिला अधिकारियों के सामने छात्रा को लाया गया। अधिकारियों ने बच्ची से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन छात्रा इतनी डर चुकी था कि वह कुछ बोल ही नहीं पाई। जबकि बताया जा रहा है कि पुलिस से पहले बच्ची ने किसी परिचित के घर पर बताया कि आरोपी शिक्षक उसकी क्लास में लंच टाइम में आता था। उसे सुलाता था और जब वह उठती थी तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होते थे। बच्ची से एक बार नहीं कई बार अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने की बात भी सामने आई है।

एक महिला ने ही दबाया मामला, सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग
मामले में एक और बड़ी सामने आई है। आरोप है कि छात्रा की मां ने कुछ दिन पहले यह मामला क्षेत्र की प्रभावशाली महिला के सामने रखा था। पीड़िता की मां चाहती थी कि वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में उनकी मदद करे। प्रभावशाली महिला ने भरोसा तो दिया, लेकिन मदद नहीं की। उल्टा मामले को कई दिन तक दबाए रखा। इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसमें घटना से संबंधित बातें हैं। पुलिस अब इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top