Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

बढ़ते अपराध पर डीजीपी सख्त, एसएसपी की भी लगी नाइट ड्यूटी

– थानावार आपराधिक घटनाओं के हॉट स्पॉट चिह्नित करने और रात में पैदल गश्त के दिए निर्देश

DGP imposed night duty of SSP, DDC : राज्य में बढ़ते अपराध पर डीजीपी अभिनव कुमार ने सख्त रुख अपना लिया है। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने रात में पैदल गश्त के निर्देश दिए हैं और इसकी जिम्मेदारी एसएसपी को सौंपी है। एसपी और सीओ स्तर के अधिकारी यह तय करेंगे कि रात्रि में पैदल गश्त हो रही है या नहीं। साथ ही एसएसपी भी आधी रात तक गश्त पर रहेंगे।

थानावार चिह्नित करें घटनाओं के हॉट स्पॉट
डीजीपी ने कहा, जनता में सुरक्षा का माहौल पैदा करने के लिये पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) जरूरी है। ऐसे में रात्रि में सक्रियता और बढ़ानी होगी। थानावार आपराधिक घटनाओं के हॉटस्पॉट चिह्नित कर इनकी मैपिंग करें। प्रमुख चैराहों, बाजारों, शापिंग मॉल, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और पार्क आदि के आस-पास पैदल गश्त अनिवार्य है। संवदेनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

रात एक बजे तक एसएसपी करेंगे गश्त
रात्रि गश्त व चेकिंग के लिए प्रत्येक दिन रोस्टरवार एक क्षेत्राधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए। अपर पुलिस अधीक्षक इस गश्त चेकिंग की निगरानी करेंगे। जबकि जनपद प्रभारी (एसपी या एसएसपी) रात्रि एक बजे तक स्वयं भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्त पार्टियों की रैन्डम चेकिंग सुनिश्चित करेंगे। रात्रि गश्त में अनुपस्थित, शिथिल और लापरवाह पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों को सचेत करेंगे और पुनरावृत्ति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।

सीओ भी करेंगे एक घंटे की पैदल गश्त
डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि राजपत्रित पुलिस अधिकारी (सीओ) और थानाध्य अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन शाम के समय भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और कस्बों में कम से कम 1-1 घंटे फुट पेट्रोलिंग करेंगे। इस दौरान पुलिस बल के साथ अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर व अन्य कुख्यात अपराधियों की भी आकस्मिक चेकिंग करनी होगी। स्कूल, कॉलेज, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्र के खुलने व बंद होने के समय पैदल गश्त करनी होगी और मनचले, पान की दुकानों के पास खड़े तथा संदिग्ध गाड़ियों में बैठे व्यक्तियों की आवश्यक चेकिंग करेंगे। मैदानी क्षेत्र के जनपदों में उपलब्ध घुड़सवार पुलिस का भी प्रयोग किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top