Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मैनेजर को फंसा कर विदेश भाग गया गौलापार की सॉस फैक्ट्री का मालिक

– 75 लाख रुपये का चेक देकर भागे सुब्रत को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने घोषित किया स्थाई भगौड़ा

Owner of Goulapar sauce factory absconding, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर के गौलापार क्षेत्र की मशहूर सॉस फैक्ट्री के मालिक सुब्रत दरम्वाल को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार की कोर्ट ने स्थाई भगोड़ा घोषित कर दिया। वह अपने ही मैनेजर को फंसा कर और व्यापारियों का लाखों रुपये लेकर फरार है।

पति-पत्नी थे फैक्ट्री के डायरेक्टर
मामले में मगध कालोनी बिहार निवासी रूपेश सिंह की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा ने बताया कि नवाड़ खेड़ा में दरम्वाल बिल्डिंग गोल्फ कोर्स एक्सटेंसन रोड गुड़गांव हरियाणा निवासी सुब्रत दरम्वाल और इसकी पत्नी चित्रा दरम्वाल की बयोटेक एंड फूड्स प्रा.लि. व बायोलाइफ फूड्स लिमिटेड के नाम से सॉस फैक्ट्री थी। दोनों इस फैक्ट्री के डायरेक्ट थे।

डेढ़ लाख रुपये महीने पर दी थी नौकरी
इन्होंने वर्ष 2016 में रुपेश को बतौर मैनेजर डेढ़ लाख रुपये महीने पर नौकरी दी थी। जिसके बाद सुब्रत गुड़गांव चला गए। सुब्रत ने रुपेश से कहा कि वह बाजार से बिक्री का पैसा उठा कर उन्हें भेजेंगे और वही फैक्ट्री के लिए रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराएंगे। रुपेश ने बाजार से बिक्री का लाखों रुपये उठा कर सुब्रत को आरटीजीएस कर दिया। जिसके बाद सुब्रत फरार हो गया।

पैसा लेकर इजराइल भागा सुब्रत
बाजार से पैसा उठने के बाद व्यापारी रुपेश के पीछे पड़ गए। रुपेश ने मामले की शिकायत काठगोदाम पुलिस से की। जिसके बाद सुब्रत शहर आया और 75 लाख रुपये का चेक देकर फिर गायब हो गया। इधर, चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद से उसका कहीं अता-पता नहीं है। बीच में पता लगा था कि वह इजराइल चला गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस मामले में सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार ने सुब्रत को स्थाई तौर पर भगोड़ा घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top