Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बेटे को भेजना था कनाडा पढ़ने, जालसाज ठग ले गया 7 लाख

– बोला, 6 माह में बनाकर दे दूंगा वीजा, लेकिन दिया नहीं, 5 साल बाद हुआ मुकदमा

Cheating in the name of student visa, DDC : बेटे को उच्च शिक्षा देने की ख्वाहिश पाले बैठे एक पिता को जालसाज ने अपना शिकार बना लिया। उसने भरोसा दिया कि छह माह के भीतर वह कनाडा के लिए स्टूडेंट वीजा बनवा कर दे देगा। उसने 7 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन वीजा नहीं मिला। उसने आना-काना करनी शुरू की तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इको टाउन साउथ इंक्लेव रामपुर रोड निवासी संजय मोंगा पुत्र स्व.राजेंद्र मोंगा ने पुलिस को बताया कि वह अपने 25 वर्षीय बेटे हर्षित को होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराने के लिए कनाडा भेजने चाहते थे और इसके लिए उन्हें स्टूडेंट वीजा का जरूरत थी। वर्ष 2020 हरिपुर पूर्णानंद निवासी शिवम सिंह पुत्र श्याम सिंह, हर्षित के सम्पर्क में आया। उसने बताया गया कि वह शैरिक इण्टरनेशनल के नाम से वीजा कंसलटेंसी फर्म चलाता है, जो विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट वीजा दिलवाते हैं। हर्षित ने बात करने के लिए शिवम को घर बुलाया।

शिवम ने कनाडा का स्टूडेन्ट वीजा दिलाने के लिए 7 लाख रुपए की फीस तय की और भरोसा दिया कि वह 6 से 8 माह के भीतर वीजा दिला देगा। जिसके बाद संजयने शिवम को 7 लाख रुपए दे दिए और इसके लिए उन्होंने बैंक से 10 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसका वह भारी ब्याज अदा कर रहे हैं। छः माह बीत जाने के बाद जब शिवम से वीजा के बारे में पूछा तो बताया कि अभी कनाडा का वीजा ऑफर लेटर नहीं आ पा रहा है। आप चाहो तो यूएस के क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला और वीजा दिलवा सकता हूं। हर्षित सहमत हो गया।

बाद में आरोपी आज-कल कहते-कहते हुए टाल-मोटल करने लगा। बाद में उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। तंग आकर पिता-पुत्र, शिवम के घर पहुंचे। जहां उन्हें आरोपी के माता-पिता मिले। उन्होंने कहा, हमें उसके व उसके काम के बारे में कोई जानकारी नहीं और तुमने हमसे पूछकर पैसा दिया था क्या। इतना कहकर वह लड़ाई पर अमादा हो गए। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top