Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा में घर-घर सर्च, कहीं बंटती मिली बिजली तो कहीं ताले में मिले किराएदार

– 287 का सत्यापन, 73 का चालान, 13 मकान मालिकों पर एक लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना

Verification campaign in Banbhulpura, DDC : नैनीताल जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बार फिर बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में सत्यापन का डंडा चलाया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चले अभियान के दौरान 287 लोगों का सत्यापन किया गया। 73 का चालान किया गया और 13 मकान मालिकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस दौरान कहीं बिजली बंटती मिली तो कहीं बंद घर से किराएदार दबोचे गए।

शनिवार को सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा, कोतवाल राजेश यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट पुलिस टीम, आईआरबी और सीएपीएफ बल के संयुक्त कार्रवाई की।

इस दौरान पानी की टंकी, रहमत का बगीचा, जवाहर नगर रोड, शनि बाजार रोड, लाइन नंबर 18 से लेकर इंदिरा नगर ठोकर तक व्यापक चेकिंग की। इस दौरान 287 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 73 मकान मालिकों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 13 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए। जबकि 60 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एक मीटर से बांटी तीन घरों की बिजली, फिर कटा कनेक्शन
सत्यापन अभियान के दौराम पुलिस की टीम 30 फुटा रोड मलिक का बगीचा निवासी रियाजुल हसन पुत्र मोहम्मद हसन के घर पहुंची तो आवाक रह गई। पता लगा कि उसने अपने घर से तीन अलग-अलग घरों को बिजली दी थी। जबकि इससे पहले भी रियाजुल के घर लगा विद्युत कनेक्शन अनियमितताओं के कारण काटा गया था। इसी तरह परवेज पुत्र महबूब आलम निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा ने अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन से स्टार फर्नीचर नामक दुकान को बिजली दी थी। विद्युत विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर दोनों व्यक्तियों के विद्युत संयोजन काटे गए और विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।

बाहर ताला, अंदर मिले बना सत्यापन वाले किराएदार
सत्यापन के दौरान एक मकान में बाहर से ताला लगा मिला। जांच में मकान के भीतर जाहिद अली पुत्र जाकिर अली निवासी टांडा बादली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश और उसका पुत्र मोहम्मद अली, जो मकान मालिक इकबाल पुत्र अकील निवासी इंदिरा नगर के किरायेदार थे और बिना सत्यापन के रह रहे थे। दोनों ई-रिक्शा चालक संदीप देवस्थान में कार्यरत पाए गए और पूछताछ के लिए दोनों को थाने ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top