Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

आंखों के सामने खाक हुई गृहस्थी, आग बुझाने में झुलस गया किसान

– गोरापड़ाव में हैड़ागज्जर की घटना, खूंटे से बंधी किसान की भैंस भी झुलसी, घटना के वक्त घर पर थे सिर्फ बच्चे

Household reduced to ashes by fire, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी में किसान की पूरी गृहस्थी उसकी आंखों के सामने जलकर राख हो गई। जब यह घटना हुई तो घर पर सिर्फ बच्चे थे और वह जलती झोपड़ी को देखकर रो रहे थे। वहीं एक भैंस भी बंधी थी, जो आग से घिरी चीख रही थी। किसान ने पूरी कोशिश की और आग बुझाने की कोशिशों में न सिर्फ वह झुलसा बल्कि भैंस भी झुलस गई। भैंस को तो उसने बचा लिया, लेकिन गृहस्थी को नहीं बचा सका। दमकल को भी आग पर काबू पाने में एक घंटा लग गया। घटना गोरापड़ाव स्थित हैड़ागज्जर क्षेत्र की है।

शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश निवासी श्रीराम के मुताबिक वह परिवार के हैड़ागज्जर में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। यहां उन्होंने ललित पाठक के खेत ठेके पर लिए हैं, जिस पर खेती करते हैं। श्रीराम के मुताबिक शनिवार को वह ट्रैक्टर लेकर गौला नदी गए थे। जबकि घर में मौजूद बहू को प्रसव पीड़ा होने पर उनकी पत्नी, बहू को लेकर अस्पताल गई थी।

बच्चे रो रहे थे, तड़प रही थी खूंटे से बंधी भैंस
घर में सिर्फ बच्चे ही थे, तभी अचानक आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे उन्हें फोन से आग की सूचना मिली तो वह आनन-फानन में घर पहुंचे। झोपड़ी आग की लटपों से पूरी तह घिर चुकी थी और बच्चे झोपड़ी के बाहर खड़े रो रहे थे। वहीं पास में खूंटे से बंधी भैंस लपटों से घिर चुकी थी। श्रीराम ने किसी तरह भैंस को बचाया और इस दौरान उनके हाथ झुलस गए।

आभूषण, कपड़े और खाने का सामान राख
सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने में दमकल करीब एक घंटा लग गया और इतने वक्त में झोपड़ी समेत लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। श्रीराम के मुताबिक आग से झोपड़ी के अंदर रखे सोने के आभूषण, 12 कुंटल गेहूं, सात कट्टे धान, 25 हजार रुपए की नगदी, वॉशिंग मशीन, कपड़े, राशन, कॉपी-किताबें, कूलर, फ्रिज जल गए। दमकल विभाग के एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि आग पर एक घंटे बाद काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top