Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

शादी बेगाने की और जनता का बज रहा बाजा, SP भी रह गए दंग

– तमाम चेतावनी के बावजूद बाज नही आए बैंक्वेट हॉल संचालक को दिया नोटिस

Notice to Haldwani banquet hall, DDC : सोचिए जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे किसी को अस्पताल पहुंचाना हो और सड़क एक बारात को वजह से जाम हो। ऐसे में फंसकर अस्पताल जाने वाले की मौत हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। ऐसी तमाम सवाल के जवाबों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और बुधवार रात एसपी सिटी प्रकाश चंद्र जब सड़क पर उतरे बैंक्वेट हॉल के अंदर और बाहर बैंड-बाजे के शोर में नियम टूटते नजर आए। जिसपर 15 बैंक्वेट हॉल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही पुलिस और प्रशासन ने बैंक्वेट हॉल, होटल और बैंड-बाजा वालों के साथ बैठक की थी। निर्देश दिए थे कि बारात और बैंक्वेट हॉल के बीच आधा किलो मीटर से ज्यादा की दूरी नहीं होगी, ताकि जाम न लगे। इसके अलावा हर्ष फायरिंग और बैंक्वेट हॉल में रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करने जैसे अन्य निर्देश दिए गए थे, लेकिन इनका पालन नहीं हुआ। इस पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्षों को दोबारा लिखित निर्देश दिए।

बुधवार रात एसपी सिटी, सीओ नितिन लोहनी के साथ बरेली रोड, रामपुर रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, मुखानी में निकले तो निर्देश का मखौल उड़ते देखा। ऐसे में गणपति बैंक्विट हॉल नवाबी रोड, संगम बैंक्विट हॉल नवाबी रोड, रुद्राक्ष बैंक्विट हॉल हीरानगर, रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल रामपुर रोड, संकल्प बैंक्वेट हॉल पीलीकोठी, देवदुर्गा बैंक्विट हॉल लालडांट रोड और रूद्राक्षी समेत 15 बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए।

इन निर्देशों का करना होगा हर हाल पालन

1. विवाह समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बैंकट हॉल परिसर में हो। सड़क पर पार्किंग वर्जित।

2. रात 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह और बैंड-बाजा के साउंड ट्रॉली के प्रयोग पर प्रतिबंध।

3. शादी समारोह की सूचना निकटतम थाने में देना अनिवार्य।

4. बैंकट हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाना और प्रवेश द्वार पर रिबन काटने की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

5. सभी कर्मचारियों, कैटरिंग स्टाफ और बैंड-बाजा कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य।

6. हर्ष फायरिंग सख्त रूप से प्रतिबंधित। अग्निशमन विभाग के मानकों का पालन करना अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top