Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

बोनट में फंसा युवक चीखता रहा, टैंपो ट्रैवलर उसे सड़क पर खींचता रहा

– चोरगलिया में टूटी चक्की मोड़ पर जबरदस्त हादसा

Accident in Chorgaliya, DDC : मोटर साइकिल पर सवार मामा के साथ शादी में जा रहा भांजा हादसे का शिकार हो गया। पीछे से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी और करीब 40 मीटर तक बोनट के नीचे फंसे भांजे को सड़क पर खींचता ले गया। युवक की मौत हो गई और ट्रैवलर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक पर पीछे बैठा मामा बाल-बाल बच गया।

मूलरूप से विष्णुपुरी कालोनी टनकपुर रोड निवासी दिवाकर भट्ट उर्फ दीपांश (22) पुत्र हीरा बल्लभ भट्ट, बीचपुर परगाईं चोरगलिया में अपनी नानी के घर पर रहता था। वह बीए का छात्र था और नानी के घर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। दिवाकर के मामा ने बताया कि बीते मंगलवार को गांव में एक शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने भांजे दिवाकर के साथ निकले थे। बाइक संख्या यूके 08 एएम 7788 दिवाकर चला रहा था। दोनों अभी चोरगलिया बाजार के पास टूटी चक्की मोड़ पर पहुंचे थे कि तभी मामा ने देखा कि पीछे से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 04 पीए 1968 लगातार हार्न देते हुए अनियंत्रित तरीके से आ रहा था।

इससे पहले ही वह कुछ समझ पाते ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से मामा उछल कर दूर जा गिरे, जबकि भांजा ट्रैवलर के आगे गया। ट्रैवलर के बोनट से फंसे दिवाकर को ट्रैवलर चालक करीब 40 मीटर तक खींचता ले गया। चालक ने ट्रैवलर को रोका और चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। दिवाकर के पिता एक स्कूल में शिक्षक हैं और घर में उसका एक छोटा भाई व मां है। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top