Breaking News
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
हल्द्वानी में सर्वाइकल के इलाज के दौरान महिला की मौत।
दर्द ठीक करने के नाम पर गर्दन मरोड़ी, महिला की मौत; हकीम गिरफ्तार

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद

दुग्ध उत्पादकों को उपहार देते दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा व अन्य।

– दुग्ध उत्पादकों को वितरित किए गए 22 लाख बोनस के चेक, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा बोले- दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़

DDC : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये की बोनस राशि के चेक वितरित किए गए। इस दौरान उत्पादकों को दुग्ध संघ की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर सहयोग से ही दुग्ध व्यवसाय को मजबूती मिलती है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा समितियों के माध्यम से नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संघ स्तर पर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके। बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों के परिश्रम को प्रोत्साहन देने के साथ ही दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है।

उन्होंने दुग्ध समितियों को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक उत्पादक का हित संघ की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन मार्ग प्रभारी पूरन चंद्र मिश्रा ने किया।

इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, जगदीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, दीपा देवी, नरेंद्र मेहरा, सुमित जोशी, नेहा डालाकोटी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top