Breaking News
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
हल्द्वानी में सर्वाइकल के इलाज के दौरान महिला की मौत।
दर्द ठीक करने के नाम पर गर्दन मरोड़ी, महिला की मौत; हकीम गिरफ्तार

16 हजार गोवंश के लिए बनेंगी 63 गौशाला, खटीमा में लोकार्पण

गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते लोग।

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा 7.23 करोड़ से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण, 108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

DDC : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार, 24 सितंबर को हल्दीघेरा, खटीमा में 7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने 108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से 34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित व सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने से जहां उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी, वहीं किसानों और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। इससे सड़कों पर गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ माता का संरक्षण केवल हमारी परंपरा ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य, धर्म और जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। ग्राम्य गौ सेवक योजना को भी प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। बद्री गाय के शुद्ध घी और दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top