Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बिनसर में जलकर मरने वाला फायर वाचर नाबालिग, मौत का जिम्मेदार जंगलात

अल्मोड़ा में बिनसर के जंगल में लगी आग में जलकर मरा नाबालिग फायर वाचर करन आर्या।

– अल्मोड़ा में बिनसर के जंगल में लगी आग में जलकर मर गए थे चार लोग, बड़े अफसर सस्पेंड

Minor fire watcher burnt to death in Binsar forest, DDC : जंगल में लगने वाली आग के लिए सीधे तौर पर वन विभाग जिम्मेदार है, लेकिन बात जब मौत की हो और वो भी नाबालिग… तो आप क्या कहेंगे। जी हां, अल्मोड़ा के बिनसर सेंन्चुरी के बुरूस कुटिया में लगी आग में जिन 4 लोगों की मौत हुई थी, उनमें से एक नाबालिग था और वो वन विभाग का फायर वाचर था। है न ताज्जुब की बात कि वन विभाग ने एक नाबालिग को फायर वाचर बना दिया।

वन विभाग ने मृतकों के जो नाम दिए हैं उसमें पहला नाम हैं त्रिलोक सिंह मेहता वन बीट अधिकारी बिनसर रेंज, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा। दूसरा नाम दीवान राम दैनिक श्रमिक, निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, अल्मोड़ा। तीसरा नाम है पूरन सिंह, पीआरडी जवान, निवासी ग्राम कलौन, अल्मोड़ा और चौथा नाम है करन आर्या उम्र 21 साल पुत्र आनन्द राम राम, फायर वाचर निवासी ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा। ये वही करन है जिसकी उम्र वन विभाग 21 साल कहता है और दस्तावेज उम्र को 17 से भी कम बताते हैं।

मौत के वक्त 17 साल का भी नहीं हुआ था करन
ये चौथा नाम करन कई सवाल खड़े कर रहा है। जब हमारी टीम करन आर्या के घर पहुंची तो पता चला करन की उम्र 21 नहीं 17 साल है। इसी साल करन ने बारहवीं की परीक्षा पास की है। करन के घर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उसके पिता आनन्द राम और करन का छोटा भाई दीपांशु कुमार ग्यारवीं का छात्र है। दीपांशु ने बताया कि करन की उम्र 17 साल है। आधार कार्ड में करन की उम्र 13 जून 2024 दर्ज है, जिसके मुताबिक वह अभी 17 साल का भी नहीं है। आधार कार्ड के अनुसार जब उसकी मौत हुई वह 16 साल, 8 महिने, 24 दिन का था।

फायर वाचर करन का आधार कार्ड
फायर वाचर करन का आधार कार्ड

सेना में भर्ती होना था, फायर वाचर बन गया नाबालिग करन
तीन महीने पहले करन को फायर वॉचर की नौकरी मिली थी, लेकिन तीन महीने से उसको कोई वेतन नहीं मिला था। करन की मौत से घर में मातम है। दिहाड़ी काम करने वाले पिता आनन्द राम बदहवास हैं और मां कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। करन के दोस्तों ने बताया कि करन पढ़ने में तेज था। वह भारतीय सेना में शामिल होने का ख्वाब देख रहा था। सेना में भर्ती के लिए उसकी उम्र कम थी। पेट की भूख ने उसे फायर वॉचर बना दिया। देश की सेवा करने का सपना देखने वाला किशोर जंगल की आग में जिंदा जल मरा।

सीसीएफ कुमाऊं, चीफ कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ सस्पेंड
करन की मौत प्रशासन की अंधेरगर्दी की कहानी उजागर करती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने करन के घर वालों से पहले मौत की बात छिपाई। करन की मौत के दो घंटे बाद उन्हें को सूचना दी गई। चार लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीएफ कुमाऊं और चीफ कंजरवेटर नॉर्थ के साथ डीएफओ अल्मोड़ा ध्रुव मर्तोलिया को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन सवाल सबसे बड़ा यह है कि नाबालिग करन को किसने फॉयर वॉचर बनाया और उसका मेहनताना भी उसे नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top