Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भिक्षा से मिली बच्चों को मुक्ति, शिक्षा से संवारेंगे कल

स्कूल में दाखिले के लिए पहुंचे कूड़ा बीनने और भिक्षा मांगने वाले बच्चे।

– ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत 48 बच्चों का स्कूल में दाखिला, 96 चिह्नित

Operation Mukti Abhiyan, DDC : नैनीताल जिले में भिक्षा मांगने वाले तमाम बच्चों को अब इस काम से मुक्ति मिल गई है। जिन हाथों से वो भिक्षा मांगते थे, नैनीताल पुलिस ने उन्हीं हाथों में कलम थमा दी है। अब इसी कलम से ये बच्चे अपना आने वाला कल संवारेंगे।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 96 बच्चे चिह्नित किए जा चुके हैं और 48 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया है। ऑपरेशन मुक्ति टीम प्रभारी मंजू ज्याला की द्वितीय चरण में कार्यवाही जारी है।

ऑपरेशन मुक्ति टीम अब तक मोटा हल्दू, मंडी, शनि बाजार, जीतपुर, रामपुर रोड, जयपुर, बड़ी मंडी, राजपुरा, किदवई नगर, ढोलक बस्ती, जीतपुर नेगी आदि स्थानों में जाकर भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने व अन्य कार्यों में लिप्त कुल- 96 बच्चों का सत्यापन कर उनका विवरण एकत्र कर चुकी है। जिन 48 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया, उन स्कूलों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनभूलपुरा, रा.प्रा.वि. राजपुरा, रा.प्रा.वि. बाजार चौक हल्द्वानी, रा.प्रा.वि. इंदिरा नगर, यूनिक पब्लिक स्कूल उत्तर उजाला बरेली रोड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top