Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

RTO चौकी इंचार्ज समेत तीन सस्पेंड, हल्द्वानी से नेपाल तक रम्बा का राजदार की तलाश

. रविवार को चौकी से भागा था प्रेम, रात भर चला सर्च, नेपाल बार्डर रवाना की गई टीम

https://www.youtube.com/@dakiyaanews2728https://youtube.com/@dakiyaanews2728?feature=shared

The youth fled from the post, DDC : लघुशंका का बहाना बनाकर रविवार देर शाम आरटीओ चौकी से फरार होने वाला रम्बा गैंग के राजदार प्रेम सिंह मामले की गाज पुलिस कर्मियों पर गिर गई। सोमवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने चौकी इंचार्ज बलवंत कम्बोज समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। नेपाल का प्रेम सिंह उस रम्बा का राजदार है, जिसने शहर के बड़े कारोबारी व उनकी पत्नी को नशीला जूस पिलाकर घर खंगाल डाला था। हालांकि प्रेम अब पुलिस की पहुंच से दूर निकल चुका है। प्रेम की तलाश में रात भर सर्च अभियान चलाया। अब हल्द्वानी से लेकर नेपाल बॉर्डर तक पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसओजी समेत तीन टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

रम्बा ने कॉपी-किताबों के कारोबारी दीपक अग्रवाल के घर में चोरी की थी और पुलिस उसे डेढ़ माह से अधिक समय से तलाश रही है। रम्बा तो हाथ नहीं लगी, लेकिन उसका एक करीबी नेपाल का प्रेम सिंह पुलिस को मिल गया। बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह चोरी में शामिल नहीं था, लेकिन उसे रम्बा और उसके गैंग के बारे में सबकुछ पता था। उसे इतना तक पता है कि कारोबारी के घर से चोरी किया गया माल कहां है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे मुखानी थाने की आरटीओ पुलिस चौकी में रखा था। रविवार शाम करीब 7 बजे प्रेम ने लघुशंका का बहाना बनाया। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बाथरूम का रास्ता भी दिखाया, लेकिन प्रेम बाथरूम जाने के बजाय फरार हो गया।

उसकी फरारी के बाद सिटी पुलिस को अलर्ट कर दिया। चप्पे-चप्पे पर उसकी तलाश की गई। पूरी रात सर्च अभियान चला। कंट्रोल रूम से एक-एक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन प्रेम हाथ नहीं लगा। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को भेजी।

रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एएसआई सुमित कुमार और कांस्टेबल मनीष उप्रेती को सस्पेंड कर दिया। इधर, प्रेम की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया। नेपाल बॉर्डर पर भी चेकिंग की जा रही है। प्रेम के बारे में नेपाल पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

“पुलिस अभिरक्षा से किसी का भाग जाना बेहद गंभीर लापरवाही है। आरटीओ चौकी से युवक के भागने के मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरार युवक को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।”
– प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल

अब की सबसे बड़ी चोरी के खुलासे की आस टूटी
बीते वर्ष 26 नवंबर को शहर में कॉपी-किताबों के बड़े कारोबारी पूरन एंड संस के मालिक दीपक अग्रवाल के घर चोरी हुई थी। वह मुखानी चौराहे के पास रहते हैं। उन्होंने ऑनलाइन जाकर नेपाल की रहने वाली नौकरानी रम्बा जैसी को नौकरी दी थी। रम्बा ने दीपक और उनकी पत्नी को नशीला जूस पिलाकर बेहोश किया और करोड़ों का माल लेकर फरार हो गई। हालांकि पीड़ित ने घर से क्या-क्या चोरी हुआ, इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस इस चोरी के मामले में खुलासे के बेहद नजदीक थी, लेकिन उससे पहले ही प्रेम फरार हो गया। उसकी फरारी के साथ पुलिस के रम्बा तक पहुंचने की उम्मीद भी टूटती जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि दीपक के घर हुई चोरी नैनीताल में अब तक की सबसे बड़ी चोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top