Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को मिलेंगे 25 करोड़, दीपावली से पहले भरेगी झोली

– तीन महीने से रुका था दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन और साईलेज योजना का पैसा

Milk producers will get Rs 25 crore, DDC : दीपावली से पहले उत्तराखंड के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों की झोली भरने वाली है। दीपावली से पहले इन उत्पादकों के बैंक खातों में 25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। शासन की ओर से यह धनराशि डेयरी विकास विभाग को जारी कर दी गई है। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन और साइलेज योजना का यह पैसा कई महीनों से अटका हुआ था।

तीन महीने से रुका था उत्पादकों का पैसा
डेयरी विकास विभाग के निदेशक डॉ.संजय खेतवाल ने बताया कि करीब तीन महीने से राज्य के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को दिए जाने वाले दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसमें दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ रुपये थे। अब शासन से बजट जारी कर दिया है। बता दें कि भुगतान न हो पाने से गरीब दुग्ध उत्पादकों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई थी। चूंकि दीपावली सिर पर है तो उत्पादकों को ज्यादा चिंता थी।

पैसा जारी, 25 अक्टूबर तक आएगा खाते में
शासन ने अब दुग्ध उत्पादकों की चिंता का समाधान कर दिया है। मंगलवार को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ जारी कर दिए गए है। निदेशक ने बताया कि समिति अध्यक्षों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है। राज्य के करीब 53 हजार दुग्ध उत्पादकों के खातों में 25 अक्टूबर तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। राज्य के यह 53 हजार दुग्ध उत्पादक 21 हजार दुग्ध समितियों से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top