Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

लालकुआं की रोशन मस्जिद में लगा आई लव मोहम्मद का पोस्टर, तनाव

– जानकारी मिलते ही विहिप कार्यकर्ता पहुंचे लालकुआं कोतवाली, पुलिस ने मस्जिद से हटवाया पोस्टर

I Love Mohammad poster in Lalkuan, DDC : अभी तक आई लव मोहम्मद से दूर नैनीताल जिला भी अब अछूता नहीं रहा। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित रोशन मस्जिद में कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर चस्पा कर दिया। खबर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो माहौल गर्माने लगा और लोग विरोध में लालकुआं कोतवाली पहुंच गए। मौके की नजाकत को देखते हुए फौरन पुलिस टीम मस्जिद पहुंची और पोस्टर को हटवा दिया।

रोशन मस्जिद, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में थे। बुधवार को कुछ लोगों ने देखा कि मस्जिद पर आई लव मोहम्मद का एक बड़ा पोस्टर लगा है। पोस्टर लगे होने की बात कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और जह विश्व हिंदू परिषद तक यह खबर पहुंची तो लोगों ने मौके पर पहुंच कर इसकी पुष्टि की। जिसके बाद विहिप के पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोग बुधवार शाम को लालकुआं कोतवाली पहुंच गए।

लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकत तक शहर के माहौल को बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। पोस्टर लगाने वाले इसकी आड़ में लोग जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। जिसके बाद एसएसआई दीपक बिष्ट टीम के साथ मस्जिद पहुंचे।

उन्होंने मस्जिद में मौजूद मौलाना से बात की और तुरंत आई लव मोहम्मद का पोस्टर उतरवा दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया है, जिसे तत्काल पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर उतरवा दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top