Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

संशय खत्म, अब देश के साथ दीपावली मनाएगा उत्तराखंड

– पर्वों पर अलग-अलग तिथि को हमेशा रहता था कुमाऊं में असमंजस, देश के विद्वानों ने 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का लिया फैसला

Diwali on October 20, DDC : दीपावली पर्व निर्धारण पर विद्वत् सभा ने गूगल मीट के जरिये भारत के सुप्रसिद्ध मूर्धन्य विद्वानों का सम्मेलन हुआ। सभी विद्वानों ने एक मत होकर एक राष्ट्र एक पर्व पर अपनी सहमति व्यक्त की। जिसके आधार पर 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को ही दीपोत्सव मनाए जाने पर शास्त्रीय प्रमाण के साथ स्वीकार किया।

इस बैठक में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े धर्मज्ञ गुरुजनों, ज्योतिषाचार्यों एवं पंचांगकारों ने शास्त्रीय प्रमाण के साथ अपने विचार व्यक्त किए। सभा में इस वर्ष दीपावली 20 अथवा 21 अक्टूबर को मनाए जाने को लेकर विस्तृत एवं गहन विमर्श हुआ।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर एवं काशी विद्वत् परिषद के संगठन मंत्री डॉ. विनय पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि कुछ पंचांगकारों ने शास्त्रों की व्याख्या को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया है। शास्त्रसम्मत निर्णय यही है कि 20 अक्टूबर को ही दीपावली मान्य है, क्योंकि इस दिन सम्पूर्ण प्रदोषकाल एवं निषाकाल उपलब्ध है, अतः किसी प्रकार का सिद्धांतभेद शेष नहीं रहता।

बुद्धिबल्लभ पंचांग के सम्पादक आचार्य पवन पाठक ने उत्तराखंड की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि परंपरागत सूर्यसिद्धांत के आधार पर पंचांग निर्माण होता तो सभी पंचांगकार एक ही मत पर होते। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल (हरियाणा) के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने भी 20 अक्टूबर का समर्थन करते हुए कहा कि सभी प्राचीन ग्रंथ सूर्यसिद्धांत पर आधारित हैं, अतः धर्मशास्त्रीय दृष्टि से यही तिथि मान्य है।

काशी के प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं पंचांगकार डॉ. अमित मिश्र ने कहा कि पारंपरिक सिद्धांतों से विमुख होकर कार्य करने वाले शास्त्रानुसार दोष के भागी बनते हैं और बृहम्हत्या समान दोष लगता है।

उत्तराखंड पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष डॉ. जगदीश भट्ट ने “एक राष्ट्र — एक पर्व” का आह्वान करते हुए भारत सरकार द्वारा घोषित 20 अक्टूबर को ही अंतिम निर्णय मानने का आग्रह किया।

राजस्थान के संस्कृत विद्वान डॉ. कौशल शर्मा ने भी अनेक प्रमाणों सहित 20 अक्टूबर के निर्णय का समर्थन किया। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल ने संपूर्ण उत्तराखंड में दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाए जाने की घोषणा की और जनसामान्य को समय से पूर्व सूचित करने का अनुरोध किया। पर्व सभा के महासचिव नवीन जोशी ने बैठक का संचालन करते हुए 20 अक्टूबर के निर्णय का समर्थन किया।

डॉ. मंजू जोशी ने भी “एक राष्ट्र — एक पर्व” के संकल्प साथ ही, 21 अक्टूबर 2025 को प्रदोष काल में तीन मुहूर्त अमावस्या तिथि पर्याप्त न होने पर, 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाने की बात कही। सुप्रसिद्ध कथा वाचक डॉ मनोज पांडे जी ने भी सूक्ष्म शब्दों में ‘एक राष्ट्र एक धर्म’ एक पर्व की बात को बढ़ावा देते हुए शास्त्रीय प्रमाण के साथ 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपावली पर्व मनाने की बात पर सहमति व्यक्त की। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुजारी संघ के अध्यक्ष आचार्य गिरधारी लाल ने 20 अक्टूबर 2025 की सम्मिति बतायी।

सभी विद्वानों जनों एवं संस्थाओं की सर्वसम्मति से एक राष्ट्र, एक धर्म ,एक पर्व के संकल्प को दोहराते हुए, सनातन धर्म की एकरूपता हेतु शास्त्र संबंध विधि से 20 अक्टूबर 2025 को ही महालक्ष्मी पूजन करने का निर्णय लिया। पूरे देश में 20 अक्टूबर 2025 को ही दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top