Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भाऊ गैंग के निशाने पर सौरभ जोशी, मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

– यू-ट्यूबर को ई-मेल भेज कर मांगी रंगदारी, न देने पर गोली मारने की धमकी, ई-मेल इग्नोर न करने की हिदायत

YouTuber Saurabh Joshi receives threat, DDC : देश के मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें भाऊ गैंग की ओर से धमकी भरा ई-मेल मिला है। गैंग ने सौरभ से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से सहमे सौरभ और परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ई-मेल के बाद सहमा है यू-ट्यूबर का परिवार
ओलिविया कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी सौरभ जोशी देश ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, बीती 15 सितंबर को उन्हें एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग का बताया। साथ ही सौरभ से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।

मेल में लिखा कि वह इस ई-मेल का अनदेखा न करें, ऐसा करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मेल भेजने वाले ने ऐसा करने पर उन्हें गोली मारने की चेतावनी दी है। मेल में सौरभ की करोड़ों रुपए की एक्सयूवी का भी जिक्र किया गया है। इस मेल के बाद सौरभ और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

पिछले साल लॉरेंस के नाम पर मिली थी धमकी
बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर में भी सौरभ जोशो को ऐसी ही धमकी मिली थी। तब उन्हें एक धमकी भरा खत भेजा गया था और खत भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताया था। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी अरुण कुमार को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया कि अरुण का लॉरेंस गैंग से कोई वास्ता नहीं था। वह तो जल्द से जल्द अमीर बनना चाहता था और इसीलिए खत भेजा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top