Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ब्रेक लगाते ही फिसली स्कूटी, ट्रैक्टर से टकरा कर युवक की मौत

पनचक्की में सड़क हादसे में बसंत की मौत।

– पनचक्की के पास हुआ हादसा, पानी का टैंकर ले जा रहे ट्रैक्टर से टकराकर मौके पर हुई मौत

Youth dies in accident, DDC : हल्द्वानी में घर का सामान ले जा रहे युवक की स्कूटी ब्रेक लगाते ही फिसल गई। वह संभल पाता, इससे पहले ही सामने आए ट्रैक्टर से उसका सिर टकरा गया और उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर जा रहा था।

एचएमटी कॉलोनी बेड़ाखत्ता निवासी बसंत कुमार आर्य (35) यहां गर्भवती पत्नी व परिवार के साथ रहते थे। बसंत के पिता एचएमटी से सेवानिवृत्त हैं। वह चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। बड़ा भाई सितारगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। जबकि दो भाई निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं।

बताया जाता है कि डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास एक थोक दवा विक्रेता की दुकान में काम करने वाले बसंत शनिवार सुबह घर से निकले थे। खरीदारी करने के बाद वह सामान लेकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े बजे वह पनचक्की मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास पहुंच थे कि तभी अचानक स्कूटी में ब्रेक लग गए।

ब्रेक लगते ही बसंत स्कूटी समेत अलग-अलग दिशा में गिर गए। वह संभलते इससे पहले ही सामने से आए ट्रैक्टर से उनका सिर टकरा गया। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्हें फौरन ही डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले हुई शादी, जन्म लेने वाला था नन्हा मेहमान
बसंत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सबसे बुरा हाल उसकी गर्भवती पत्नी का था। परिजनों के मुताबिक सवा साल पहले ही बसंत की शादी हुई थी। पत्नी की भी जल्द ही डिलीवरी होनी थी। परिवार इस बात से खुश था, लेकिन शनिवार को बसंत की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top