Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बांग्लादेश की बन्ना शेख बनी रिया बर्डे, भारत में बनाई ब्लू फिल्म

– घुसपैठ कर परिवार के साथ पश्चिम बंगाल पहुंची, मुंबई पहुंचकर कर की शादी और मुस्लमान से बन गई हिन्दू

Bangladesh’s Banna Sheikh becomes Riya Barde, DDC : मुंबई में एक महिला की गिरफ्तारी ने सबको चौंकी दिया है। ठाणे से गिरफ्तारी हुई ये महिला एक बांग्लादेशी मॉडल है, जो अपने परिवार के साथ घुसपैठ करके बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आई और मुंबई के पास एक इलाके में रिया बर्डे के नाम से रह रही थी। जबकि इसका असली नाम बन्ना शेख है और ये मुसलमान है। बन्ना शेख यहां न सिर्फ ब्लू फिल्मों में काम करती थी, बल्कि वैश्यावृत्ति में भी लिप्त थी।

मुंबई पहुंचकर मां ने की शादी और परिवार बन गया हिन्दू
पुलिस के मुताबिक, ये महिला अपनी मां रूबी शेख, बहन मोनी शेख और भाई रियाज शेख के साथ घुसपैठ करके पश्चिम बंगाल आई थी। भारत आने के बाद रूबी शेख की मुलाकात महाराष्ट्र के अमरावती में रहने वाले अरविंद बर्डे से हुई। रूबी शेख और अरविंद बर्डे ने शादी कर ली। दोनों की शादी के बाद ये बांग्लादेशी परिवार मुसलमान से हिन्दू बन गया।

हिंदू बनते ही आधार, आईडी कार्ड और बना लिया पासपोर्ट
इनमें रूबी शेख, अंजलि बर्डे बन गईं, बहन मोनी शेख रितु बर्डे बन गई, भाई रियाज़ शेख रविंद्र बर्डे बन गया और ये लड़की खुद बन्ना शेख से रिया बर्डे बन गई। इसके बाद इसके पूरे परिवार ने इसी नाम से अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया। इसके अलावा शादी के बाद रूबी शेख कतर चली गई और उसकी बेटी यहीं अश्लील फिल्मों में काम करने लगी।

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस के लिए किया था काम
आरोप है कि इस बांग्लादेशी मॉडल ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस के लिए भी काम किया था। ये राज कुंद्रा का वही प्रोडक्शन हाउस है, जो अश्लील और एडल्ट फिल्में बनाता था। इस मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बांग्लादेश की ये मॉडल भी राज कुंद्रा के इस प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करती थी। मुंबई पुलिस भी इस महिला को वैश्यावृति के आरोपों में एक बार गिरफ्तार कर चुकी है।

मॉडल के फरार भाई-बहन की तलाश कर रही पुलिस
हालांकि, उस समय मुम्बई पुलिस भी इस लड़की के तमाम डाक्यूमेंट्स देखकर धोखा खा गई थी और ये पता ही नहीं चल पाया था कि ये लड़की रिया बर्डे नहीं बल्कि बन्ना शेख है और ये बांग्लादेश से आई है, लेकिन हाल ही में इस मॉडल के एक दोस्त ने पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिसके बाद अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और वो इसके भाई-बहन की भी तलाश कर रही है।

बांग्लादेश से घुसपैठ करके भारत आया परिवार
बांग्लादेश से घुसपैठ करके ये मुस्लिम परिवार भारत में हिन्दू बन गया था। परिवार के लोगों ने अपनी जाति बर्डे रख ली थी। बर्डे ओबीसी (OBC) यानी पिछड़े होते हैं। अगर ये परिवार गिरफ्तार नहीं होता और हमारे देश में जातिगत जनगणना हो जाती तो बांग्लादेश का ये मुस्लिम परिवार OBC बनकर, जितनी आबादी, उतना हक इस देश से ले लेता और इस देश के असली पिछड़ों से उनका हक छीन लेता। गौर करने वाली बात ये है कि एक बांग्लादेश का परिवार अवैध रूप से भारत में बिना डरे रह सकता है, लेकिन भारत के ही रहने वाले लड़के पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने जाते हैं तो उन्हें बुरी तरह पीटा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top