Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रडार पर आया दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का एक और मददगार

– परिवहन कर अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर के बाद फंसा दुग्ध संघ का कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल

Mukesh Bora another helper implicated, DDC : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के चाहने वालों की कमी नहीं है, भले ही उस पर कितने ही संगीन इल्जाम क्यों हों। परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, नंदन की पत्नी धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, भीमताल के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया और ट्रांसपोर्टर व प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह परिहार के बाद अब मददगारों में पांचवा नाम भी जुड़ चुका है। ये मददगार दुग्ध संघ में काम करने वाला कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल है। राजेंद्र ने फरारी के दौरान मुकेश को मोबाइल और सिम मुहैया कराए थे।

दुष्कर्म और पॉक्सो का आरोप मुकेश बंद है जेल में
बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पीड़िता भी दुग्ध संघ में आउटसोर्स के जरिये काम करती है। आरोप है कि आउटसोर्स की नौकरी को पक्का करने का झांसा देकर मुकेश ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। इस मामले में वह जेल में बंद है।

कोर्ट की छूट का भी नहीं रखा मान, फिर हुआ फरार
घटना के बाद से फरार मुकेश बोरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे लिया था, लेकिन स्टे की तारीख खत्म होने से पहले ही वह फिर फरार हो गया। फरारी में परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, नंदन की पत्नी धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, भीमताल के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया और ट्रांसपोर्टर व प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह परिहार ने मदद की। इन सभी को मुकदमे में शामिल किया जा चुका है।

वित्त विभाग में ठेके पर काम करता है पांचवा मददगार
पुलिस की जारी जांच में रविवार को एक और नाम शामिल हो गया। दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल के खिलाफ पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल फोन और सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। फरारी के दौरान वह लगातार न सिर्फ मुकेश के संपर्क में था, बल्कि पुलिस की हर गतिविधि की सूचना भी उस तक पहुंचा रहा था। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top