Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में काली हुई होली की भोर, नैनीताल रोड पर 3 की मौत

– दिल्ली नम्बर की तेज रफ्तार बनी हादसे का सबब, चपेट में आए मोर्निंग वॉकर

Accident during Holi in Haldwani, DDC : इस साल होली की भोर बुरी खबर ले कर आई। सोमवार सुबह 4 बजे दिल्ली नम्बर की अनियंत्रित कार ने नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के सामने पलट गई। हादसे में 2 मोर्निंग वॉकर और कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में 4 घायल भी हुए हैं। 2 जानवर भी मारे गए। बता दें कि पिछले साल होली में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 4 बजे काठगोदाम क्षेत्र के रहने वाले दो लोग नैनीताल रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के पास दिल्ली नम्बर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। पहले कार पास रखे नगर निगम के कूड़ा दान से टकराई और फिर मोर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को कुचल दिया। कूड़ेदान के खाने की तलाश में घूम रहे 2 शूकर भी मारे गए। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गईं।

भीषण हादसे में बताया जा रहा है कि कार चालक की भी मौत हो गई। मोर्निंग वॉकर में एक अध्यापक बताया जा रहा है। हादसे में तीनों घायलों की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग चोटिल हो गए। चोटिलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए है।

मृतकों के नाम1

1- स्वयंम पुत्र अशोक कुमार निवासी दिल्ली हाल दमुवाढुंगा हल्द्वानी उम्र 22 वर्ष

2- जगजीवन सिह पुत्र चतुर सिह बोरा निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी उम्र 68 वर्ष
3- पूरन चन्द्र शर्मा पुत्र नारायण दत्त शर्मा उम्र 60 वर्ष निवासी आवास विकास हल्द्वानी।

घायल
1- तरुण कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी दमुवादूँगा थाना काठगोदाम जनपद नैनी०उम्र 18 वर्ष

2- अमित कुमार पुत्र रामकिशन निवासी रानीबाग काठगोदाम उम्र 24 वर्ष

3- करण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी दमुवादूँगा काठगोदाम4

4-आशीष शर्मा पुत्र वासुदेव शर्मा नि० दिल्ली उम्र 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top