Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी का केनरा बैंक, नकली सोना और असली गोल्ड लोन

– बैंक के अधिकृत सुनार ने 8 लोगों के साथ मिलकर बैंक से की 10 लाख 90 हजार रुपये की जालसाजी

Fraud from Haldwani’s Canara Bank, DDC : हल्द्वानी की बरेली रोड शाखा का केनरा बैंक, नकली सोना और असली गोल्ड लोन। सुनकर थोड़ा हैरत जरूर हो रही होगी, लेकिन असल में यही हुआ है। बैंक के ही अधिकृत सुनार तरुण भारद्वाज (भारद्वाज ज्वैर्ल्स) ने 8 लोगों के साथ मिलकर बैंक को नकली सोने के आभूषण थमाए और गोल्ड लोन पास करा लिया। इन शातिरों ने बैंक को 10 लाख 90 हजार रुपये की चपत लगाई है। कोतवाली पुलिस ने सुनार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुनार ने ही की थी सोने की शुद्धता की जांच
बरेली रोड स्थित केनरा बैंक में संजय पांडे शाखा प्रबंधक हैं। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा, दुर्गा कालोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज पुत्र रमेश कुमार भारद्वाज यहां भारद्वाज ज्वैर्ल्स के नाम से आभूषण की दुकान चलात हैं। बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया है। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10 लाख 90 हजार रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण गिरवी रखे थे।

बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने जांचा तो खुली पोल
लोन देने से पहले बैंक ने तरुण को उक्त आभूषण शुद्धता जांच के लिए दिए थे। तरुण ने जब इस बात की पुष्टि कर दी कि आभूषण असली सोने के हैं तब बैंक ने लोन पास किया। जिसके बाद बैंक ने गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत वार्ड 14 आदर्श कालोनी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी दूसरे अधिकृत ज्वैर्ल्स रमेश चन्द्र पुत्र राम लुभया से आभूषणों की दोबारा जांच कराई तो पता लगा कि जिन आभूषणों पर उक्त आठ लोगों को लोन दिया गया है, वह सोने के आभूषण नकली हैं।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शाखा प्रबंधक का कहना है कि भारद्वाज ज्वैर्ल्स के साथ मिलीभगत कर सोने के नकली आभूषण और फर्जी कागजात के जरिये बैंक से धोखाधड़ी की गई है।

बैंक को चपत लगाने वालों में अधिकांश बनभूलपुरा के
बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाला सुनार कोतवाली क्षेत्र का है, जबकि उसके बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में व्यापक संबंध हैं। बताया जाता है कि धोखाधड़ी का मुख्य षड्यंत्रकारी सुनार तरुण भारद्वाज ही है। जिन आठ लोगों ने बैंक से गोल्ड लिया उसमें से छह लोग बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्हीं में से एक वार्ड 14 इंद्रानगर निवासी मो. इमरान पुत्र मो. हनीफ ने दो बार गोल्ड लोन लिया। पहली बार उसे 110000 रुपये और दूसरी बार में उसने 1,75,000 रुपये लोन लिया।

इन शातिरों ने लगाई बैंक को इतने रुपयों की चपत
1. मो. इमरान पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 14 इन्द्रानगर ने 285000 रुपये का लोन लिया।
2. हरजिन्द्र कौर नरूला पुत्र गुरदीप सिंह निवासी वार्ड न0 11 पर्वतीय मौहल्ला ने 115000 रुपये का लोन लिया।
3. मजहर आलम पुत्र जहीर हसन निवासी वार्ड 59 गौजाजाली ने 175000 रुपये का लोन लिया।
4. मो. फिरोज पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 14 इन्द्रानगर ने 60000 रुपये का लोन लिया।
5. यासमीन खानम निवासी लाइन नंबर 9 वार्ड 23 आजादनगर ने 70000 रुपये का लोन लिया।
6. जोया अहमद निवासी वार्ड 59 गौजाजाली ने 150000 रुपये का लोन लिया।
7. दीपक आर्या पुत्र मोहन राम निवासी हीरानगर ने 100000 रुपये का लोन लिया।
8. समी आलम पुत्र बहारे आलम निवासी वारसी कालोनी टनकपुर रोड वार्ड 4 ने 135000 रुपये का लोन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top