Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

बाइक से सिर के बल गिरकर मरा शिक्षक, सामने आ गई थी नील गाय

– हेलमेट होने के बावजूद गई जान, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

Teacher dies in Haldwani, DDC : घर से स्कूल जा रहे सितारगंज निवासी सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के हल्द्वानी के निजी अस्पताल लाया जा रहा था और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्तरांचल कालोनी सितारगंज निवासी आशीष शुक्ला (45 वर्ष) सरकारी कंपोजिट विद्यालय गिदौर अमरिया पीलीभीत में ​शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रीना शुक्ला जीजीआईसी जैंती अल्मोड़ा में ​शिक्षक हैं। वह यहां पत्नी, 14 व 8 साल की बेटी के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार वह अपनी मोटर साइकिल से स्कूल जा रहे थे।

स्कूल जाते समय रास्ते उनके सामने एक नीलगाय आ गई। इससे उनकी बाइक फिसल गई। वह सड़क पर बुरी तरह गिरे और सिर पर पहना हेलमेट टूट गया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें पहले सितारगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें हल्द्वानी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने निकले और यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top