Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कार में मिली 7 लोगों की लाश : देहरादून के परिवार ने पंचकूला में जान दी

. व्यापार में घाटा और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

Suicide in car in Dehradun, DDC : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहने वाले एक परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी की लाशें कार में मिलीं। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार देहरादून के कौलागढ़ का रहने वाला था। कौलागढ़ में यह परिवार तीन साल तक किराए पर रहा था। तीन साल पहले वह यहां से मकान छोड़ कर नींबूवाला में किराए पर रहने चले गए थे। उनकी पड़ोसी राजकुमारी नौटियाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह परिवार एक एनजीओ भी चलाता था।

बता दें कि सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद त्रासदी से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमंत कथा सुनने के लिए पंचकूला गया था परिवार
. प्रवीण मित्तल (42) उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले थे
. वे पंचकूला में पांच दिवसीय हनुमंत कथा सुनने के लिए परिवार के साथ आए थे
. परिवार में उनके पिता देशराज मित्तल, मां, पत्नी समेत तीन बच्चे थे
. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून लौटते हुए यह घटना घटी
. जानकारी के मुताबिक मित्तल परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज से जूझ रहा था
. पुलिस तहकीकात के लिए मृतकों के स्थानीय निवास देहरादून भी जाएगी
. वहां लोगों के साथ पूछताछ की जाएगी
. पंचकूला की इस घटना ने दिल्ली में आज से 7 साल पहले बुराड़ी कांड की यादें ताजा कर दी हैं
. साल 2018 में बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top