Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लफंगों का अड्डा : ट्रांसफार्मर के पीछे पान की दुकान को ढहाया

बनभूलपुरा में बिलाली मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर से के आगे बनी पान की दुकान हटाते लोग।

– बनभूलपुरा में रविवार रात यहीं पर हुआ था पथराव, अल्टीमेटम के बाद भी नहीं बंद हुआ था अड्डा

Stone pelting in Banbhulpura, DDC : बनभूलपुरा में दो दिन पहले हुए पथराव की जड़ एक पान की दुकान से जड़ी थी। ये पान की दुकान ट्रांसफार्मर की दिवार से सटा कर खोली गई थी। 24 घंटे खुलने वाली दुकान लफंगों का अड्डा थी। कल पुलिस ने चालान किया था, अल्टीमेटम दिया था कि अतिक्रमण कर बनाई दुकान हटा लिया जाएगा। अतिक्रमणकारी ने ऐसा किया नहीं और मंगलवार को बनभूलपुरा पुलिस ने दुकान को खुद हटवा दिया।

दो समुदायों के बीच रविवार रात हुए पथराव में चार को नामजद और 30 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में तीन को जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलपड़ाव चौकी के पीछे मछली बाजार से गांधीनगर होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने इन दोनों ही इलाकों की सरहद हैं। यहां से बिलाली मस्जिद वाले चौराहे पर ट्रांसफार्मर से सटी पान की दुकान है।

लकड़ी पर टीन जड़ी दुकान सुरक्षा के लिहाज से खरनाक है। रविवार को इसी स्थान से विवाद शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक दुकान रातभर खुली रहती है और यहां लोगों का जमावड़ा लगता है। सोमवार को पुलिस ने यहा पहुंचकर पान दुकानदार समेत 10 लोगों का चालान किया था। साथ ही दुकान को हटाने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन दुकान नहीं हटी।

मंगलवार को बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अतिक्रमणकारी दुकानदारों से सड़क खाली कराई और पान की दुकान को भी यूपीसीएल टीम की मौजूदगी में हटवा दिया। उन्होंने बताया, यहां देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रहती है, जो न सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर बल्कि ट्रांसफार्मर से दुकानदार की जान के साथ आस-पड़ोस को भी खतरा था। दुकान के साथ सड़क से अन्य अतिक्रमण को भी हटवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top