Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बैडमिंटन खेलने आए बैड ब्वॉयज ने किया गैंगरेप, तीसरा भी सलाखों में

10वीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार।

– पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं तीनों युवक, उम्र है सिर्फ 18 साल, 10वीं की छात्रा से किया था गैंगरेप

Gang rape in Mukhani, DDC : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बैडमिंटन खेलने हल्द्वानी निकले बैड ब्वॉयज ने 10वीं की छात्रा का हवस का शिकार बना डाला। 18 साल के इन युवकों ने मुखानी थानाक्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल के अंदर छात्रा से गैंगरेप किया और फरार हो गए। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को भी धर दबोचा। इसे भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया।

मुखानी थानाक्षेत्र की यह घटना बीती 6 अप्रैल की है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले 18 वर्षीय तीन दोस्त हल्द्वानी में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए थे। राहुल नाम के लड़के की मुखानी निवासी दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा से इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई थी। 6 अप्रैल को दोस्तों के साथ हल्द्वानी आए राहुल ने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वेट हॉल में बुलाया।

बैंक्वेट हॉल में राहुल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद अपने दो दोस्तों दीशू और सचिन को भी बुला लिया। जिसके बाद तीनों ने जबरन छात्रा के साथ गैंग रेप किया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी राहुल और दोस्त दीशू को पुलिस ने बीते दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी मुखानी क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साथ ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तीसरे आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top