Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

ऑनलाइन निवेश के नाम पर शिक्षिका से 1.50 लाख की ठगी

काठगोदाम में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी।

– पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर पूर्व सहकर्मी को फंसाया, शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Teacher cheated, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में पुरानी दोस्ती और मोटे मुनाफे का झांसा देकर कभी साथ काम करने वाली महिला ने शिक्षिका से ठगी कर ली। इतना ही नहीं, जालसाज दंपति ने शिक्षिका की मेल आईडी बना डाली। उनके पति में न्यूजीलैंड का नाम जोड़कर डॉलर में ट्रांजेक्शन किया। शिक्षिका की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वंदना विहार लालडांठ निवासी ज्योति मेहता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 1.50 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पूर्व सहकर्मी रितु कांडपाल और उनके पति गिरीश चंद्र सनवाल ने मिलकर एक कंपनी में निवेश के नाम पर उनके साथ ठगी की। पूर्व में दोनों महिलाएं एक स्कूल में एक साथ अध्यापिका रह चुकी हैं और अच्छे संबंध थे। जुलाई 2024 में रितु ने इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया और निवेश से जुड़े “ऑनलाइन प्रोजेक्ट” की जानकारी दी। दावा किया कि वह और उनके पति ऑनलाइन काम से अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं और ज्योति को भी इसमें शामिल होने की सलाह दी।

ज्योति ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इंकार कर दिया, लेकिन रितु ने बार-बार कॉल कर झांसे में ले लिया और कहा, जब तक पूरा सिस्टम समझ नहीं आता, वो थोड़ी-थोड़ी रकम उनके पास जमा कर सकती है। ज्योति ने ऐसा ही किया और 1,50,000 रुपए रितु कांडपाल के नंबर पर गूगल पे कर दिए। इसके बाद रितु और उसके पति ने बिना ज्योति की जानकारी के ज्योति के नाम की ईमेल आईडी बनाई, जिसका पासवर्ड भी उन्होंने खुद ही सेट किया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर ओटीपी लेकर एक डिस्ट्रीब्यूटर आईडी बनाई और इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी।

जब ज्योति ने पैसे वापस मांगे तो रितु के पति ने कहा कि उन्होंने इन पैसों से कंपनी के प्रोडक्ट खरीद लिए हैं। ज्योति ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया और कहा, अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो एग्रीमेंट के तहत 1.50 लाख का जुर्माना देना होगा। ज्योति ने यह भी बताया कि इनवॉइस में उनके पते के साथ न्यूज़ीलैंड जोड़कर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर और डॉलर में ट्रांजैक्शन दिखाया गया, जो पूरी तरह से फर्जी और धोखे का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top