Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा जीरो जोन, 13 घंटे आवागमन पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा जीरो जोन, डायवर्ट रहेंगे रूट।

सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा जीरो जोन, 13 घंटे आवागमन पर प्रतिबंध

– सुप्रीम कोर्ट से आने वाले संभावित फैसले को लेकर रूट डायवर्ट, सुबह 8 से रात 9 बजे तक जीरो जोन, तीनपानी ओवरब्रिज खुला

Banbhulpura Zero Zone before the Supreme Court’s decision, DDC : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस ने बनभूलपुरा को जीरो जोन घोषित कर दिया है। मंगलवार को 13 घंटे तक बनभूलपुरा से आवागमन प्रतिबंधित होगा। सिर्फ बनभूलपुरा ही नहीं, बल्कि शहर में भी रूट डायवर्ट किए गए हैं और इस दौरान किसी भी भारी वाहन के प्रवेश पर शहर में पाबंदी होगी। यह व्यवस्था 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी माल वाहक और गैर-आवश्यक सेवा वाले वाहनों का पूरे जनपद में प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा।

बनभूलपुरा जीरो जोन और शहर में रूट डायवर्जन।
बनभूलपुरा जीरो जोन और शहर में रूट डायवर्जन।

जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन
रामपुर/रुद्रपुर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा से नया बाईपास होते हुए किच्छा, सितारगंज, खटीमा रूट से आगे जाएंगे।
बरेली/किच्छा रोड आने वाले वाहन किसी भी स्थिति में नगला तिराहा से नैनीताल जिले में प्रवेश नहीं, सभी वाहन किच्छा, सितारगंज, खटीमा होकर जाएंगे।
सितारगंज/चोरगलिया रोड वाले वाहनों का चोरगलिया से प्रवेश बंद रहेगा। सभी वाहन सितारगंज, खटीमा होकर आगे जाएंगे।
काशीपुर/बाजपुर से आने वाले वाहन रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा के होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगे।
पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहनों का नैनीताल में प्रवेश वर्जित होगा। ये सभी वाहन चंपावत, टनकपुर रोड का उपयोग करेंगे।

शहर हल्द्वानी के लिए ट्रैफिक प्लान
रामपुर रोड से आने वाले वाहन गन्ना सेंटर, शीतल होटल तिराहा व तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड से नारीमन तिराहा की ओर जाएंगे।
बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर व गौलापार रोड के माध्यम से रूट परिवर्तन, अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज, एफटीआई, आईटीआई, मुखानी, पंचक्की होते हुए नारीमन तिराहा जाएंगे।
रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से मंगोली रूट का उपयोग करेंगे। नैनीताल, भवाली, कैंचीधाम से शहर आने वाले वाहन रूसी बाईपास प्रथम-द्वितीय, ज्योलिकोट, मंगोली, कालाढूंगी रूट से मार्ग परिवर्तित होगा।
काठगोदाम से आने वाले वाहन कॉल्टेक्स, हाइडिल तिराहा से पंचक्की, लालढांठ तिराहा होकर शहर में प्रवेश, दूसरा मार्ग महारानी होटल, सरस्वती रेस्टोरेंट, दोनहरिया, मुखानी।

बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से बनभूलपुरा क्षेत्र के कई एंट्री पॉइंट पूरी तरह बंद रहेंगे। इसमें गौलापुल से ताज चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा से बनभूलपुरा, मंगलपड़ाव–घास मंडी मार्ग, तिकोनिया, एसडीएम कोर्ट, प्रेम टॉकीज, रोडवेज पूर्वी गेट, ताज चौराहा रूट और इन्द्रानगर फाटक–मंडी गेट मार्ग पर वाहन आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों के यात्री व वाहन वाया तीनपानी फ्लाईओवर होकर ही आवाजाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top