Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-मुम्बई हाईवे पर रंगरलियां मनाने वाला भाजपा नेता का वीडियो वायरल

– भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, नग्नता करने वाली की तलाश

Manohar Lal Dhakad Arrested, DDC : मध्य प्रदेश के नेता मनोहरलाल धाकड़ का अपनी महिला साथी के साथ सड़क पर संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। मंदसौर पुलिस ने आरोपी नेता धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धाकड़ ने भानपुरा थाने में खुद सरेंडर किया। वहीं, पुलिस ने धाकड़ के साथ दिख रही महिला की भी पहचान कर ली, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धाकड़ ने पुलिस को मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने उसे गरोठ उप जेल भेज दिया है, इस दौरान वह नकाब पहने हुए था।

भानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही, आरोपी नेता धाकड़ से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगाी। पुलिस ने नेता का वीडियो वायरल करने को लेकर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को नोटिस दिया है। इस नोटिस में 13 मई को दिन-रात ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले एनएचएआई कर्मचारियों पर भी एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

मध्य प्रदेश के नेता मनोहरलाल धाकड़ का अपनी महिला साथी के साथ सड़क पर संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। मंदसौर पुलिस ने आरोपी नेता धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धाकड़ ने भानपुरा थाने में खुद सरेंडर किया। वहीं, पुलिस ने धाकड़ के साथ दिख रही महिला की भी पहचान कर ली, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धाकड़ ने पुलिस को मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने उसे गरोठ उप जेल भेज दिया है, इस दौरान वह नकाब पहने हुए था।

जानिए 13 मई को क्या हुआ?
13 मई की रात मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार क्रमांक (MP-14-CC-4782) से जा रहे थे। भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर धाकड़ ने अपनी कार रोक ली। कार के रुकते ही धाकड़ और उनकी निर्वस्त्र महिला साथी बाहर निकले और उन्होंने सड़क पर संबंध बनाना शुरू कर दिए। इस दौरान दोनों करीब आठ मिनट तक आपत्तिजनक स्थिति में रहे। यह सब वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो सामने आने में इतने दिन क्यों लगे?
आरोपी मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला साथी की हरकत एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। दोनों के वहां जाने से पहले एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के कर्मचारी वहां पहुंचे और अश्लील वीडियो के अंश दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे। यहां से धाकड़ की ब्लैकमेलिंग की शुरुआत हुई। करीब आठ दिन तक कर्मचारियों और आरोपी नेता धाकड़ के बीच बातचीत होती रही, लेकिन डील नहीं बन पाई। इसके बाद 22 मई को कर्मचारियों ने वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर छा गए।

कौन है ये महिला?
कांग्रेस के एक नेता दावा कर चुके हैं कि वीडियो में दिखने वाली महिला मंदसौर जिले के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है, और अपने तबादले के मामले में मनोहरलाल धाकड़ के संपर्क में आई थी। कांग्रेस नेता का दावा है कि यह प्रामाणिक जानकारी मिली कि संबंधित महिला एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं और आरोपी नेताजी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं, सरकारी विद्यालय भी जिला पंचायत के ही अधीन आते हैं, इसलिए नेताजी ने संबंधित शिक्षिका उनकी नौकरी से संबंधित निःसंदेह तबादले का भय या राजनीतिक प्रलोभन दिया ही होगा। लिहाजा, मामला बलात्कार तक जा सकता है, अतः पुलिस विवेचना निष्पक्ष हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top