Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

काठगोदाम पुल से कूद कर 19 साल के युवक ने जान दी

– पुल से कूदा तो सीधे पत्थर पर गिरकर गंभीररूप से घायल हो गया था युवक

Suicide by jumping from Kathgodam bridge. DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम पुल से कूद कर एक 19 साल के युवक ने जान दे दी। नदी के पत्थर पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के वजहों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मलिक का बगीचा (कंपनी बाग) इंद्रानगर बनभूलपुरा का रहने वाला मो.बुफरान (19 वर्ष) पुत्र इंतजार रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे स्कूटी से काठगोदाम गौलापुल पर पहुंचा। यहां पहुंचते ही उसने स्कूटी खड़ी की और पुल से नीचे नदी में छंगाल लगा दी। पानी में गिरने के बजाय वह नदी में पड़े पत्थरों पर गिरा। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक को कूदता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने टीम की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला और अपने सरकारी वाहन से सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना के बाबत मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top