Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

अर्द्धनग्न युवक का हंगामा, राहगीरों पर पत्थर बरसाने का वीडियो वायरल

– डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के बाहर लगा दो तरफा जाम, पौन घंटे तक अटकी रही राहगीरों की सांस

Uproar due to semi-nude youth, DDC : हल्द्वानी में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के बाहर रविवार दोपहर राहगीरों का जान सांसत में पड़ गई। एक अर्द्धनग्न युवक हाथ में पत्थर लेकर रामपुर रोड पर आ गया। उसने गुजरने वालों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में हाईवे पर दो तरफा लंबा जाम लगा गया। करीब पौन घंटे तक हाईवे पर लोग खौफ में रहे, जिसके बाद बमुश्किल राहगीरों ने उसे काबू कर पुलिस के सुपुर्द किया।

अचानक हाईवे पर पहुंचा और धमकाने लगा
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। आम दिनों की तरह रामपुर रोड पर यातायात सामान्य चल रहा था कि तभी एक अर्द्धनग्न युवक अस्पताल के गेट नंबर के सामने हाईवे पर पहुंच गया। बीच सड़क हाथ में पत्थर लेकर खड़े युवक ने पत्थर दिखाकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। पहले वह एक कार के आगे आया और डर कर चालक ने कार रोक दी।

स्कूटी सवार पर तेजी से फेंका पत्थर
युवक लगातार गालियां दे रहा था और आते-जाते लोगों से कह रहा था कि बुला लो पुलिस। इस बीच दो तरफा जाम लगा चुका था। तभी स्कूटी सवार एक महिला-पुरुष वहां से गुजरे। उन्होंने युवक की बात को अनसुना करते हुए आगे निकलने की कोशिश की और गुस्से में युवक ने उन पर बड़ा पत्थर फेंक दिया। गनीमत रही कि पत्थर पीछे बैठी महिला को नहीं लगा।

पौन घंटे तक लगा रहा रामपुर रोड पर जाम
बीच सड़क चल रहे तमाशे को देख लोग वीडियो बनाने लगे तो युवक उन्हें भी पत्थर दिखाकर धमकाने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर एसटीएच के सुरक्षा कर्मी के सुपुर्द किया। बाद में सुरक्षाकर्मी ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

खुद पर ईंट बरसा कर फैलाई दहशत
लोग युवक को देख कर न सिर्फ खौफ में बल्कि हैरत में भी थे। लोगों को पत्थर दिखाने के साथ वह लोगों को अपनी ताकत भी दिखा रहा था। वह कभी अपनी छाती तो कभी अपने बाजुओं पर बड़े पत्थर से हमला कर यह दिखाने की कोशिश कर रहा था कि उसके शरीर पर पत्थर का भी असर नहीं होता। उसकी यह हरकत देख लोग हैरत में थे।

जाम लगाने वाले का कटा 10 हजार का चालान
रामपुर रोड पर स्थित वींटेज बैंक्वेट हाल के संचालक को जाम लगवाना महंगा पड़ गया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने उसका 10 हजार का चालान काटा और बताया, बैंक्वेट हाल में सेमीनार चल जा रहा था। जिसकी वजह से दोपहर तीन बजे हाईवे जाम हो गया। इस पर बैंक्वेट हाल संचालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top