Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मोहब्बत में मर्डर, दारू में दी चूहेमार दवा फिर नदी में डुबोकर मार डाला

नरेंद्र मर्डर केस में गिरफ्तार हेमलता और उसका प्रेमी गुफरान।

– शराब में मिलाकर खिलाई चूहेमार दवा, फिर नदी में डुबोया सिर, प्रेमी के हाथों मरवाने के बाद थाने में लिखवा दी पति की गुमशुदगी

Dehradun’s Narendra murder case, DDC : भारत में पतियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इसमें उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून का नाम भी शुमार हो गया। मामला डोईवाला थानाक्षेत्र का है। जहां शादीशुदा हेमलता को गुफरान नाम के युवक से मोहब्बत हो गई। मोहब्बत का राजफाश हुआ तो दोनों पति को ही ठिकाने लगा दिया। उसे शराब के साथ पहले चूहेमार दवा पिलाई और फिर नदी में सिर डुबो कर मार डाला। मजे की बात यह है कि हत्या के बाद पत्नी ने पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी, लेकिन अंत में दोनों गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार, बीती एक जुलाई को हेमलता निवासी उज्जवल कॉलोनी बालावाला गूलर घाटी रोड डोईवाला देहरादून ने थाना डोईवाला पर सूचना दी कि उसका पति नरेंद्र सिंह 28 जून 2025 को घर से बिना बताए कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला कमल कुमार लुंठी के अनुसार, खोजबीन के दौरान एक जुलाई को ही डोईवाला क्षेत्र में गूलर घाटी नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी शिनाख्त गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गहनता से जांच की। नरेंद्र के घर से लेकर घटनास्थल के आसपास के मार्गों की सीसीटीवी फुटेज, नरेंद्र के मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली गई।

घर के पास का गुफरान निकला संदिग्ध
प्रारंभिक जांच में नरेंद्र के घर के पास रहने वाले गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौंदा, थाना डोईवाला, देहरादून की भूमिका घटना में संदिग्ध पाई गई। घटना की विस्तृत जांच तथा आसपास के लोगों के बयानों से पुलिस टीम को गुफरान का नरेंद्र की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग होने तथा इस बात को लेकर नरेंद्र तथा हेमलता के बीच विवाद होना सामने आया।

सख्ती से पूछा, हो गया खुलासा
इंस्पेक्टर डोईवाला के अनुसार, संदिग्ध गुफरान को कोतवाली बुलाकर घटना के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने नरेंद्र की पत्नी हेमलता के साथ योजना बनाकर नरेन्द्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा गुफरान के साथ ही हेमलता को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

पत्नी ने उकसाया, प्रेमी ने पिलाया जहरीला पैग
इंस्पेक्टर डोईवाला के अनुसार, पूछताछ में हत्यारोपी गुफरान ने बताया कि उसका हेमलता से प्रेम प्रसंग था, जिसका नरेंद्र को पता चल गया था। नरेंद्र और हेमलता में इस बात को लेकर मारपीट हो जाती थी। हेमलता काफी परेशान हो गई थी और उसने प्रेमी गुफरान के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक 28 जून को गुफरान ने नरेन्द्र को गूलरघाटी नदी पर शराब पीने बुलाया। नरेन्द्र के शराब के पैग में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे पिला दी, जिससे नरेन्द्र को काफी नशा हो गया और वो नदी में गिर गया। जिसके बाद गुफरान ने नरेन्द्र का सिर पकड़कर नदी के पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और शव नदी में ही छोड़ दिया।

योजना के मुताबिक घटना के तीन दिन बाद नरेंद्र की पत्नी हेमलता ने कोतवाली डोईवाला पहुंचकर पति की गुमशुदगी लिखवा दी ताकि शराब के नशे में नदी में गिरकर मौत होना और शव मिलने पर उन पर किसी का शक न जाए। हालांकि हत्यारन पत्नी और उसके प्रेमी का षड्यंत्र अंजाम तक नहीं पहुंच पाया और दोनों पुलिस के चंगुल में फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top