Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

विधवा से दुष्कर्म के आरोपी मुकेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

– न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने खारिज की याचिका

विधि संवाददाता : हाईकोर्ट ने महिला के साथ दुराचार करने व उसकी नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अग्रिम जमानत दिए जाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। इससे पहले भी कोर्ट ने बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी प्रार्थन पत्र को खारिज कर दिया था।

आरोपी पक्ष बोला, षड्यंत्र के तहत फंसाया गया मुकेश
शनिवार को हुई सुनवाई में आरोपी पक्ष की ओर से कहा गया कि मुकेश बोरा को अग्रिम जमानत दी जाए, क्योंकि इस मामले में उनको षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। यह घटना 2021 की है। दो साल आठ माह बीत जाने के अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर में कहीं भी छेड़छाड़ का आरोप नहीं है। बयान में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया, इसलिए उन पर पॉक्सो नहीं लग सकता।

निविदा निरस्त की तो रचा मुकेश बोरा के खिलाफ षड्यंत्र
साथ ही कहा, पुलिस ने उनके दोनों घरों का सामान लाकर थाने में जमा कर दिया है। महिला उन पर बार-बार दवाब डाल रही थी कि उसको नियमित किया जाए। जबकि वह दुग्ध संघ की कर्मचारी न होकर मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी की कर्मचारी थी। जब बोरा ने इस कंपनी की निविदा निरस्त की तो इन्होंने मिलकर षड्यंत्र के तहत फंसाया है।

मुकेश ने अभी तक नहीं दिखाया पुलिस को अपना मोबाइल
वहीं, सरकार व पीड़िता पक्ष की ओर से इसका विरोध करते हुए कहा गया कि कुर्की हो चुकी है और अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र सुनने योग्य नहीं है। पीड़िता की तरफ से यह भी कहा गया कि आरोपी ने वर्ष 2021 से लेकर अब तक उसका शोषण किया है और बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिसके सबूत हैं। अभी तक बोरा ने अपना मोबाइल पुलिस को नहीं दिखाया।

अंतरिम राहत देने से विवेचना में पहुंच सकती है बाधा : कोर्ट
वह बार-बार पुलिस को चकमा दे रहा है। निचली अदालत में बयान देते हुए नाबालिग ने कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ की है, इसलिए इनके ऊपर पॉक्सो की धारा लगती है। उनकी अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त किया जाए। पूर्व में कोर्ट ने आदेश में कहा था कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपी को अंतरिम राहत देने से विवेचना में बाधा पहुंच सकती है, वह सबूत से छेड़छाड़ कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top