Breaking News
कपकोट, बागेश्वर की सरयू नदी में बहे राकेश सिंह का फाइल फोटो।
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का मासूम
प्यार में प्रेग्नेंट प्रेमिका का हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा।
प्यार में प्रेग्नेंट हुई प्रेमिका, सलाखों में पहुंचा प्रेमी
मेरठ में ड्राइवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को सांप से डसवा कर मार डाला।
ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल संचालक पति को सांप से डसवा कर मारा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना

मुकेश बोरा ने दिल्ली में डाला डेरा, मुश्किल में मददगार अधिकारी

– दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली पहुंची, व्हाट्सएप कॉल से मुकेश के संपर्क में था परिवहन अधिकारी

Mukesh Bora absconding, DDC : भाजपा से निष्कासित और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का फरार अध्यक्ष मकेश बोरा दिल्ली पहुंच चुका है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है, लेकिन अभी उसकी वास्तिवक लोकेशन पुलिस को नहीं मिली है। वहीं जांच में परिवहन विभाग का अधिकारी और उसकी बीवी बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं।

स्टे की तारीख गुजरने से पहले हो गया फरार
लालकुआं कोतवाली में बीती एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लगाने वाली विधवा महिला ने 164 के बयान में अपनी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो की धारा भी बढ़ाई गई थी। तभी से मुकेश बोरा फरार था और तब सामने आया जब कोर्ट से उसे गिरफ्तारी स्टे मिल गया। हालांकि स्टे की तारीख गुजरने से पहले ही मुकेश अल्मोड़ा से फिर फरार हो गया।

22 दिन से चकमा दे रहा मुकेश बोरा
मुकेश पिछले 22 दिन लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। इस मामले में अभी तक करीब 300 लोगों से पूछताछ की जा चुकी हैं, जिसमें परिवहन विभाग के कथित अधिकारी को अहम कड़ी माना जा रहा है। अधिकारी का मोबाइल पुलिस के पास है और वह लगातार अधिकारी से पूछताछ कर रही है। पता लगा है कि अधिकारी व्हाट्सएप कॉल से लगातार मुकेश से न सिर्फ बात कर रहा था, बल्कि पुलिस की योजना की जानकारी भी दे रहा था। सिर्फ अधिकारी ही नहीं, बल्कि अधिकारी की पत्नी भी मुकेश के संपर्क में थी। आखिरी बार पुलिस और मुकेश के बीच सिर्फ 10 मिनट का अंतर रह गया था।

रडार पर आए दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के अधिकारी
जांच में ये सामने आया है कि दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के कुछ अ​धिकारियों से भी मुकेश बोरा लगातार संपर्क में था। वह उक्त लोगों से पुलिस की जानकारी ले रहा था। पुलिस की नजर मुकेश बोरा के बैंक खातों पर भी है। लगातार बैंक ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई बाहर से मुकेश बोरा की आर्थिक तौर पर मदद कर रहा है। ऐसे लोगों की संख्या कई हो सकती है। पुलिस ऐसे लोगों की शिनाख्त भी कर रही है।

बरेली के एक नेता के घर की निगरानी कर रही पुलिस
ऐसा माना जा रहा है कि अल्मोड़ा से निकलते ही मुकेश बोरा ने बरेली में अपने एक राजनीतिक करीबी से संपर्क किया था। उसकी योजना बरेली में छिपने की थी, लेकिन उससे पहले पुलिस को मुकेश की योजना का पता चला गया। पुलिस को मुकेश के दिल्ली के ओर जाने के संकेत तो मिले हैं, लेकिन वह कहां है कुछ पता नहीं। ऐसे में पुलिस मुकेश के राजनीतिक करीबी बरेली निवासी नेता और उसके आवास पर लगातार नजर रख रही है। मुकेश के बरेली में भी होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top