Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का मासूम

कपकोट, बागेश्वर की सरयू नदी में बहे राकेश सिंह का फाइल फोटो।

– सावन कते पहले सोमवार मां के साथ दर्शन करने गया था बच्चा, सरयू नदी से पानी भरते समय पैर फिसला और बह गया बच्चा

7-Year-Old Boy Swept Away in Saryu River, DDC : सावन के पहले सोमवार, 20 जुलाई को दर्दनाक हादसा हो गया। बागेश्वर के कपकोट में मां के साथ शिवालय मंदिर दर्शन को गया महज सात साल का बच्चा सरयू नदी में बह गया। हादसा तब हुआ जब वह नदी से लोटे में जल भरने के झुला और पैर फिसलने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गया।

ग्राम पंचायत लाहुर निवासी नंदन सिंह की पत्नी कमला देवी सोमवार सुबह शिव मंदिर पहुंची। साथ में कक्षा दो में पढ़ने वाला उनका बेटा राकेश सिंह भी था। कमला भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए पिठ्यां, अक्षत और चंदन तैयार कर रही थी। तभी राकेश चुपचाप लोटा लेकर सरयू नदी से जल भरने चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सात वर्षीय राकेश नदी से पानी भर रहा था और इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव के साथ बहता चला गया। मौके पर मौजूद रोशन गड़िया ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया। वह काफी तक तैरते गए, लेकिन राकेश को बचा नहीं सके।

पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा
राकेश की मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता नारायण सिंह दिल्ली के एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है। परिवार में राकेश से बड़ी एक बहन भी है। सोमवार को देर शाम तक एसडीआरएफ और राजस्व की टीमों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि नदी के बहाव और दुर्गम क्षेत्रों को देखते हुए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top