Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

नुमाइश में ताक पर नियम, कोतवाली में पार्षद का धरना

– सीओ बोले, हमने प्रशासन को भेज दी है विस्तृत रिपोर्ट- पार्षद बोले, बिना फिटनेस चल रहे झूले, सुरक्षा ताक पर

Exhibition in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरी नुमाइश भारी विरोध के चलते भी शुरू हो गई। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर चल रही नुमाइश में भारी भीड़ पहुंच रही है। शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को पार्षद रवि जोशी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक वह अकेले ही जमीन पर बैठे विरोध करते रहे। अंत में सीओ पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।

पार्षद रवि जोशी ने आरोप लगाया कि नुमाइश स्थल की क्षमता केवल तीन हजार लोगों की है, लेकिन कमाई के लिए नुमाइश वाले दो गुनी भीड़ को नुमाइश में भेज रहे हैं। नुमाइश के संचालकों ने न तो झूलों की फिटनेस कराई और ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नुमाइश में पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है, जो नियमत: गलत है। ऐसे में लोग अपने वाहनों को सड़कों पर पार्क कर रहे हैं।

अनुमति देने से पहले नहीं किया मौका-मुआयना
उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहाकि पुलिस ने बगैर पुलिस शुल्क जमा कराए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। उन्होंने दमकल को भी आड़े हाथों लिया। कहा, भारी भीड़ के बीच यदि नुमाइश में आगजनी जैसे घटना होती है, वहां दमकल के दाखिल होने तक की जगह नहीं है। नुमाइस की अनुमति देने से पहले पुलिस और प्रशासन ने नुमाइश स्थल का मुआयना तक नहीं किया।

नुमाइश में लगे झूलों में दौड़ रहा करंट
झूलों में यहां करंट दौड़ रहा है। भीड़ नियंत्रण के उपाय नहीं है। नुमाइश में आने और जाने के लिए सिर्फ एक ही गेट है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस और प्रशासन को पहले से जानकारी थी। बावजूद इसके नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी गई। कोतवाली में आरोपों के बीच भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार, पार्षद को सीओ के पास ले जाने के लिए पहुंचे, लेकिन पार्षद ने इंकार कर दिया। जिसके बाद सीओ नितिन लोहनी मौके पर पहुंचे।

सिटी मजिस्ट्रेट बोले, एनओसी देने वाले विभागों से मांगी रिपोर्ट
सीओ ने पार्षद से कहाकि पुलिस की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट सोमवार को ही प्रशासन को भेज दी गई है। अब इस पर प्रशासन को फैसला लेना है। जिसके बाद पार्षद ने अपना धरना समाप्त किया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट मिली है। नुमाइश के लिए एनओसी जारी करने वाले अन्य विभागों से भी रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद इस मसले पर फैसला लिया जाएगा।

वायरल हुआ था नुमाइश में बिजली का झटका
कुछ दिन पहले एक महिला यूट्यूबर परिवार के साथ नुमाइश में पहुंची थी। उसने नुमाइश की कई दुकानें अपनी वीडियो में दिखाई और फिर वह एक झूले तक पहुंची। लोहे का यह झूला लोहे की रेलिंग से घिरा था। इस रेलिंग पर बिजली के खुले हुए तार बंधे थे, जिसकी वजह से रेलिंग पर करंट आ रहा था। यूट्यूबर ने यह वीडियो पर जब यूट्यूब पर डाला तो वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग खुले तार प्लास से ठीक कर रहे हैं और तार से लगातार स्पार्किंग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top