Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कातिल के घर में मिला आलाकत्ल, सिर धड़ से अलग करने के लिए कई वार

– जिस घर को पुलिस ने बार-बार खंगाला, उसी घर में छिपाया था पाटल, गेहूं के ड्रम से बरामद किया गया हथियार

Amit Maurya murder case, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौलापार में किशोर को जिस हथियार से काटा गया, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हथियार हत्यारोपी के उसी घर में मिला, जिसे पुलिस कई बार खंगाला चुकी थी। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घर से पाटल बरामद किया, जिसे आरोपी ने कमरे में रखे एक गेहूं के ड्रम में छिपाकर रखा था। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने किशोर के सिर को धड़ से अलग करने के लिए उसके गले पर एक के बाद एक कई वार किए थे।

बीती 4 अगस्त की दोपहर लापता हुए 10 वर्षीय किशोर की उसी दिन हत्या कर दी गई थी। किशोर की लाश पश्चिमी खेड़ा गौलापार निवासी निखिल जोशी के घर के पीछे से बरामद की गई थी। किशोर का धड़ 5 अगस्त और 9 अगस्त को हाथ व सिर आरोपी की गौशाला से बरामद किए गए। पुलिस अब तक उस हथियार को बरामद नहीं कर पाई थी, जिससे शव के टुकड़े किए गए।

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी निखिल को कोर्ट से रिमांड पर लिया। निखिल से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि पाटल से उसने शव के टुकड़े किए थे और पाटल को घर में ही छिपाया है। जिसके बाद पुलिस निखिल को लेकर उसके घर पहुंची। घर के एक कमरे में गेहूं का ड्रम रखा था और इसी ड्रम से पाटल बरामद किया गया।

मृतक के पिता ने बताया कि सुबह काठगोदाम थाने से उन्हें फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद वह परिवार के साथ वहां पहुंचे। मृतक के पिता, चाचा और चचेरे भाई को पुलिस ने वह हथियार दिखाया, जिससे शव के टुकड़े किए गए। हालांकि हथियार पुलिस सील कर चुकी थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि सिर को धड़ से एक वार में अलग नहीं किया गया, बल्कि इसके लिए कातिल ने किशोर की गर्दन पर कई वार किए थे।

हाथ को भी ऐसे ही काटा गया। इन दोनों अंगों को कातिल ने घर के पीछे बनी अपनी गौशाला में दफन किए थे। जबकि धड़ घर के पीछे स्थित आम के पेड़ के नीचे दफनाया था। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसी के घर से आलाकत्ल पाटल बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के लिए न्यायालय ने उसे 12 घंटे की रिमांड पर दिया था।

अनिश्चितकालीन धरने पर परिवार, सीबीआई जांच की मांग
मृतक के परिजनों को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। सोमवार को परिवार ने जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के साथ बुद्ध पार्क में धरना शुरू किया था, जो मंगलवार को भी जारी रहा। मृतक के पिता का कहना है कि हत्या में हत्यारोपी का पूरा परिवार शामिल है, जबकि पुलिस ने सिर्फ निखिल को ही हत्यारोपी बनाया है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों को बचा रही है और इसकी वजह आरोपी का अमीर और उनका गरीब होना है।

परिवार के साथ धरने पर बैठे अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। जब तक मामले की सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होती, वह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। अगर, जरूरत हुई तो धरना-प्रदर्शन को उग्र भी किया जाएगा। इस दौरान मृतक के माता-पिता, परिवार, रिश्तेदारों के साथ किशोरी देवी, लक्ष्मी मौर्य, सुंदर लाल मौर्य, आर्येंद्र शर्मा, अंकित मौर्य, बबली, रोहित मौर्य, अंकित मौर्य, अमन मौर्य, हरीश मौर्य, गणेश मौर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top