Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

  बनभूलपुरा के 30 ऑटो सीज, न वर्दी थी और न आईडी कार्ड

हल्द्वानी, डाकिया न्यूज। बनभूलपुरा में पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि कई चालकों ने मानकों ने पालन नहीं किया है। साथ ही कई ऑटो व ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूट से अलग मार्ग पर वाहन को दौड़ा रहे थे।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम व पीएसी ने कार्रवाई की। रविवार को बनभूलपुरा में ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान की गई, जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था। निर्धारित वर्दी और वीआईकार्ड नहीं पहने थे और जो निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे।

पुलिस ने सख्ती के साथ चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज किए गए। इसके साथ ही 36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 हजार रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया। चार वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान भी किए गए। पुलिस ने बताया कि चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम में एसआई सुशील जोशी, निधि शर्मा, मोनी टम्टा व एएसआई हेमंत कुमार रहे। पुलिस ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। बनभूलपुरा क्षेत्र में गैर कानूनी ढंग से ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा नहीं चलने दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top