Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी का शातिर सुनार, नकली सोने को असली बताकर पास कराया गोल्ड लोन

हल्द्वानी के भारद्वाज ज्वैलर्स ने नकली सोने को बताया असली।

– भारद्वार ज्वैलर्स के मालिक तरुण भारद्वाज और लोन आवेदक मो.अजहर वारसी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Gold loan taken against fake gold, DDC : हल्द्वानी के शातिर सुनारों की कारगुजारी का एक बार फिर खुलासा हुआ। इस शातिर सुनार ने गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने वाले जालसाज के साथ मिलीभगत कर नकली सोने को असली बता दिया। अपने अधिकृत सुनार पर भरोसा कर केनरा बैंक ने गोल्ड लोन जारी कर दिया, लेकिन जब एक और अधिकृत सुनार से जांच कराई तो मामला खुल गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तब की, जब बैंक मैनेजर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

भारद्वाज ज्वैलर्स ने बताया जेवर असली हैं
बरेली रोड स्थित कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक संजय पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में वार्ड नंबर 14 नई बस्ती हल्द्वानी निवासी मो. अजहर वारसी ने बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया। लोन के एवज में अजहर ने बैंक को दो कंगन, एक चेन और दो टाप्स दिए। जेवर गिरवी रखने से पहले बैंक ने सोने के जेवर की शुद्धता जांच कराई। दुर्गा कालोनी धानमिल बरेली रोड स्थिति भारद्वाज ज्वैलर्स बैंक का अधिकृत ज्वैलर्स है, जिसके संचालक तरुण भारद्वाज ने जेवर की जांच की।

दूसरे अधिकृत ज्वैलर्स की जांच में निकले नकली
जांच के बाद तरुण ने उक्त जेवर असली सोने के बताए और साथ ही बैंक को बताया कि जेवर की कुल कीमत 1.40 लाख है। ज्वैलर्स की संस्तुति के बाद बैंक ने लोन के आवेदक अजहर को 1.40 लाख रुपये का गोल्ड लोन दे दिया। नियमत: तीन माह बाद 29 मई को बैंक ने गिरवी रखे जेवर की दोबारा जांच कराई। बैंक ने जेवर वार्ड नंबर 14 आदर्श कालोनी रुद्रपुर के दूसरे अधिकृत ज्वैलर्स रमेश चंद्र से कराई। तब पता चला कि गिरवी रखा गया सोना नकली है और उसकी शुद्धता सिर्फ 8 प्रतिशत है।

न कोतवाली पुलिस ने सुनी और न ही एसएसपी ने
जिसके बाद बैंक मैनेजर संजय पांडे ने मामले की शिकायत लेकर कोतवाली हल्द्वानी पहुंचे। कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसएसपी के पास पहुंचे, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। मजबूर होकर बैंक मैनेजर ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि कोर्ट के आधार पर आरोपित ज्वैलर्स व लोन आवेदक के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top