Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

कफन में नहीं मिले बाल, पुलिस के खुलासे पर सवाल

– श्मशान में अमित के शव से कफन हटते ही फूटा आक्रोश, पिता बोले-गलत हुआ खुलासा, लगाया तंत्र-मंत्र के लिए हत्या का आरोप

Amit Maurya murder case, DDC : काठगोदाम थानाक्षेत्र के गौलापार में बच्चे की नृशंस हत्याकांड का भले ही पुलिस ने खुलासा कर दिया हो, लेकिन ये खुलासा परिजनों के गले नहीं उतर रहा और इसकी वजह है बच्चे के सिर से बालों का गायब होना। रविवार को राजपुरा स्थित श्मशान घाट में जैसे ही बच्चे के शव से कफन उठा तो आक्रोश भड़क उठा। क्योंकि न तो उन्हें बच्चे के हाथ अंगुलियां दिखीं और न ही सिर पर बाल। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमित की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई, न कि दुष्कर्म को छिपाने के लिए। इस दौरान तीन घंटे तक अमित के शव को दफनाया नहीं जा सका।

बता दें कि बीती 4 अगस्त को गौलापार निवासी 10 वर्षीय बच्चे की हत्या हो गई थी मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल जोशी को दबोच लिया। परिजन पहले ही दिन से बच्चे की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में किए जाने का आरोप लगा रहे थे। सिर व हाथ बरामद करने के बाद शनिवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार को शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

दोपहर को परिजन शव को दफनाने के लिए राजपुरा स्थित मुक्ति धाम पहुंचे। यहां जैसे ही शव से कफन उठाया तो लोगों का दिल दहल उठा। बच्चे के सिर पर बाल और हाथ की दो अंगुलियां गायब थीं। यह देख पिता ने पुलिस के खुलासे को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सिर पर बाल न होना साबित करता है कि बच्चे की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई है न कि दुष्कर्म को छिपाने के लिए।

आरोप लगाया कि हत्या में निखिल के साथ परिवार भी शामिल है। कहा, आखिर दुष्कर्म की बात को छिपाने के लिए कोई क्यों किसी के सिर और हाथ को धड़ से अलग कर करेगा? क्यों कटे हुए हाथ से अंगुलियां अलग करेगा और क्यों सिर के बाल निकालेगा? उन्होंने पुलिस पर भी आरोपियों की बचाने का आरोप भी लगाया। कहा, इसकी वजह उनकी गरीबी और आरोपियों का पहुंच वाला होना है।

कफन में मिली अंगुलियां
हंगामे और आक्रोश की वजह से तीन घंटे तक बच्चे का शव दफनाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार यादव व सीओ नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव में अंगुली न होने का आरोप लगाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस से उस व्यक्ति को बुलाया गया, जिसने शव के साथ कटी अंगुलियां रखी थीं। उसके पहुंचने पर कफन खंगाला तो अंगुलियां मिल गईं। जिसके बाद सीओ ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा कुछ कम हुआ।

आलाकत्ल की तलाश, पिता ने मांगा मुआवजा और सीबीआई जांच
बच्चे की हत्या को एक हफ्ता गुजर चुका है। उसका धड़ तो दूसरे ही दिन बरामद कर लिया गया था, लेकिन सिर और हाथ को बरामद करने में वक्त लग गया। जिसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया। हत्यारोपी भी पकड़ा गया लेकिन आलाकत्ल की तलाश अब भी है, जिससे शव के टुकड़े किए गए। इधर, पिता ने मुआवजा दिए जाने के साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। खूबकरन ने बताया कि वह बेटे के शव को पहले बरेली ले जाना चाहते थे, लेकिन बाद में यहीं अंतिम संस्कार का फैसला किया। पोस्टमार्टम हाउस से वह शव को गौलापार स्थित घर ले गए और फिर अंतिम संस्कार के लिए राजपुरा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top