Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लघु सिंचाई का अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह नयाल घूस लेते गिरफ्तार

लघु सिंचाई खंड नैनीताल का घूसखोर अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल।

– विजिलेंस की ने रंहेहाथ किया गिरफ्तार, आरोपी के देहरादून और हल्द्वानी स्थित आवास में मारा छापा

Minor irrigation bribe taker EE arrested, DDC : लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिशासी अभियंता पैसों के भुगतान के एवज में ठेकेदार से घूस मांग रहा था। विजिलेंस की टीम ने बुधवार देर रात तक अधिशासी अभियंता के हल्द्वानी और देहरादून स्थिति आवास की भी तलाशी ली। बताया जा रहा है कि आरोपी के आवास से टीम ने नगदी, जेवर और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर अधिशासी अभियंता की शिकायत की थी। कहा था लघु सिचाई खंड नैनीताल का अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह उससे घूस मांग रहा है। आरोपी मूलरूप से लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून का रहने वाला है। फिलहाल वह मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी लालडांठ बाईपास रोड स्थित अपने दूसरे आवास में रह रहा है।

10 लाख रुपये भुगतान के एवज में मांग रहा था 50 हजार
ठेकेदार के मुताबिक बीते वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग से गूल निर्माण का ठेका लिया गया था। जिसके तहत लगभग 10 लाख रुपये का काम किया गया। जिसका भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया और इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग का ईई कृष्ण सिंह कन्याल रिश्वत की मांग रहा था।

जांच करने में शिकायत सही पाई गई। सीओ मनराल ने बताया कि निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉर्ट नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top