Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बीवी हो तो ऐसी… सिखाया ऐसा सबक कि ससुराल से मायका तक हिल गया

दूध में पानी मिलाने वाले पति को पत्नी ने छोड़ा।

– दूध में पानी की मिलावट करने वाले पति को छोड़ मायके चली गई पत्नी

Husband mixes water in milk, DDC : आगरा पुलिस लाइन में चलाये जाने वाले परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पत्नि की शिकायत ये थी कि उसका पति दूध में पानी की मिलावट खोरी करता है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी ने पति का घर छोड़ दिया और मायके में रहने लगी। मामल पुलिस की दहलीज तक पहुंचा और अब दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

काउंसलर डॉ अमित गौड़ ने बताया कि राजाखेड़ा के रहने वाले एक युवक की 2 साल पहले राजपुर चुंगी की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की है और पति दूध का काम करता है। जब वह दूध शहर में बेचने जाता तो दूध की टंकी में पानी मिला देता था। पत्नी ने जब यह देखा तो आहत हो गई। उसे मिलावटी दूध से होने वाली कमाई पसंद नहीं आती। पत्नी को पति की मिलावट खोरी पसंद नहीं है। पति को रोका तो बात झगड़े पर आ गई। कुछ महीने पहले पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी।

पानी नहीं मिलाउंगा तो कमाई कैसे होगी
काउंसलिंग के दौरान पति का कहना है कि वह दूध में पानी नहीं मिलाएगा तो घाटा होगा। डॉक्टर अमित गौड़ का कहना है कि पति-पत्नी में समझौता कराया जा रहा है। पत्नी का कहना है कि अगर दूध में पानी मिलाना छोड़ दे तो वह वापस ससुराल आ जाएगी। हालांकि काउंसलर ने दोनों को फिर से एक बार काउंसलिंग के लिए बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top