Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फंदे तक ले गई नशे की लत, कर्ज तले दबे व्यापारी ने फांसी लगाई

मुखानी में दो लोगों ने फांसी लगाई।

– नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में सुसाइड की दो घटनाओं से सनसनी

Suicide in Mukhani, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में शनिवार को आत्महत्या की दो बड़ी घटनाएं हुईं। घटनाओं के पीछे की वजह हैरान करने वाली है। पहले मामले में बी-टेक कर चुके एक युवक ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि वह नशे की लत से जकड़ चुका था। जबकि दूसरे मामले में एक व्यापारी फांसी लगाई। वह कर्ज के बोझ तले दब चुका था और कर्जदारों से परेशान हो चुका था। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक गली नंबर 9 बचीनगर लामाचौड़ मुखानी निवासी मनीष चौहान (28 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र बीटेक पासआउट था और यहां अपने माता-पिता के साथ रहता था। बीटेक पासआउट होने के बावजूद उसके पास नौकरी नहीं थी और उसे नशे की लत ने जकड़ लिया था। इसी वजह से उसने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर ही थे, लेकिन उन्हें घटना का पता बेटे की मौत के बाद चला।

दूसरे मामले में पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर मुखानी निवासी मुकेश गोस्वामी उर्फ गोविंद (42 वर्ष) पुत्र आनंद बन गोस्वामी बिल्डिंग मटैरियल के कारोबारी थे और जेसीबी ठेकेदार भी थे। वह यहां पत्नी व बच्चे के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक मुकेश पर काफी कर्ज था और तगादेदार लगातार उनसे तगादा कर रहे थे।

लगातार बढ़ते कर्ज के बोझ से दबे मुकेश ने शनिवार को घर में फांसी लगा ली। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि पहली घटना के पीछे नशा और दूसरे मामले में कर्ज की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top