Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

घर से लड़कर निकला, दो दिन बाद रेलवे पटरी किनारे मरा मिला

– आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, आंवला चौकी गेट के पास मिला शव, 8 अगस्त से था लापता

Dead body found on railway track, DDC : मोटा हल्दू में घर से लड़कर निकले एक युवक का शव शनिवार को आंवला चौकी गेट के पास से गुजरी रेलवे लाइन किनारे मिला। वह 8 अगस्त से लापता था। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान कर सूचना परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मोटाहल्दू बरेली रोड निवासी नीरज जोशी (30 वर्ष) पुत्र मरली मनोहर जोशी यहां परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि बीती 8 अगस्त को उसका घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद से नाराज नीरज बिना बताए घर से निकल गया और फिर लौट कर नहीं आया। रात देर हुई तो परिजनों से तलाश शुरू की और यह सोच कर चुप बैठ गए कि गुस्सा शांत होने पर वह लौट आएगा। इसके बाद दो दिन गुजर गए और वह लौट कर नहीं आया।

9 अगस्त को परिजनों ने उसे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। शनिवार को बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के आंवला चौकी गेट के पास स्थित आम का बगीचा इलाके से गुजरी रेलवे लाइन किनारे उसका शव कुछ लोगों ने पड़े देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामातलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान नीरज जोशी के रूप में की गई। बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top