Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

भाजपा के रोड शो में आईटीआई गैंग, भय फैला रही भाजपा : ललित

– ग्रामीण क्षेत्रों में ललित को लगातार मिले रहे समर्थन से भाजपा को वोट बैंक खिसकने का डर

Congress mayor candidate Lalit Joshi, DDC : कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कुल्यालपुरा वार्ड नंबर 7 से 11 तक डोर टू डोर जनसंपर्क किया। संकल्प बैंकेट हॉल में खिचड़ी कार्यक्रम ने शामिल हुए और दोपहर वुडपैकर रेस्टोरेंट में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। वार्ड 38 में युगल के आवास पर जन मिलन कार्यक्रम कर जनसभा को संबोधित किया और ब्लॉक चौराहे से गुरुकुल स्कूल कमलुवागांजा तक जन संपर्क कर लोगों से वोट की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्र से ललित को मिल रहे समर्थन से भाजपा में डर
ललित जोशी ने लोगों से कहा, वार्डों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। पिछले 10 सालों में भाजपा नगर निगम में थी, लेकिन निगम के सभी वार्डों की हालत खस्ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के 16 वार्डों में ललित जोशी को मिल रहे लगातार समर्थन से भाजपा में भय का माहौल पैदा हो गया है। इन्हीं वार्डों को भाजपा अपना गढ़ मानती थी, लेकिन ललित जोशी के सौम्य स्वभाव और जन आंदोलनों से जुड़े होने से ग्रामीण वार्डों की जनता ने उन्हें समर्थन दिया है। ललित की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। इसका रुझान भाजपा को रोड शो में देखने को मिल चुका है, जब वह ग्रामीण वार्डों से जनता को रोड शो में लाने में नाकाम साबित हुई। फिर उसे बाहरी क्षेत्रों से भीड़ जुटाई पड़ी। आज लोग विकास चाहते है। ना कि नगर निगम में शामिल कर केवल जुमलेबाजी।

मुझे पता है घोड़े की लगाम कैसे खींचनी है
ललित जोशी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व इंदिरा हृदयेश के बाद अधिवक्ताओं के लिए कोई कार्य नहीं किया। जो कार्य कांग्रेस ने किए थे, आज वैसे के वैसे है। अगर मेरे पास मेयर पद भी आता है तो ये मत समझना कि मैं बदल जाऊंगा, मैं आपके लिए पहले वाला ही ललित जोशी ही रहूंगा। आपने मेरे संघर्ष के दिन देखे हैं। मैंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कोर्ट में समय बिताया है। मैं आपको को निराश नहीं करूंगा। हमने जमीनों के लिए लड़ाई लड़ी और जीतकर आए। मुझे पता है घोड़े की लगाम कैसे खींचनी है। जाम की समस्या को लेकर एक वैकल्पिक मार्ग मेरा विजन है। महिलाओं के लिए शौचालय बनाने और पहाड़ की संस्कृति हर दुकान में देखने को मिलेगी।

आईटीआई गैंग के बूते डर का माहौल बना रही भाजपा
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो को फ्लॉप करार दिया। आरोप लगाया कि भाजपा भीड़ जुटाने के लिए बाहरी लोगों को लाई, लेकिन उनकी योजना विफल रही। भाजपा हल्द्वानी में “खिचड़ी पकाने” की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह खुद ही अपनी खिचड़ी में उलझ गई। इस रोड शो में हल्द्वानी के अपराधों के लिए कुख्यात आईटीआई गैंग के सदस्य मौजूद थे, जो शहर में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस गैंग की गतिविधियों के कारण शहर की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

हमारे वेदों में नहीं लिखी जाति और धर्म की राजनीति
विधायक सुमित हृदयेश ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी माता स्वं इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में कई विकास के कार्य किए, भाजपा मेयर प्रत्याशी सनातन की बात कर रहे है, हमारे वेदों में कही नहीं लिखा है कि जाति और धर्म की राजनीति करो। आपको परिवर्तन लाना होगा। धरातल पर कार्य करने वाले व्यक्ति को लाना होगा। उसके लिए आपको कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को जीताना होगा।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, राम सिंह बसेड़ा, परमजीत सिंह कोहली, कुंदन बिष्ट, किशोर जोशी, योगेन्द्र पाठक, भगवती पलड़िया, कमला सनवाल, आदित्य कुमार, आरपी पांडे, कैलाश शाह, जगमोहन बगड़वाल, दीपक शाह, महेश सुयाल, मनोज बिष्ट, रोहन कपकोटी, कोमल जयसवाल, देवेन्द्र मेर, जिज्ञासु भट्ट, शुभम जोशी, तुषार बिष्ट सहित समस्त सम्मानित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top